देश-विदेश

BIG NEWS : कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' की पहली वर्षगांठ... देश के सभी जिलों में होगा 'भारत जोड़ो यात्रा' का आयोजन

नई दिल्ली। सालभर पहले 7 सितंबर को राहुल गांधी की अगुवाई में कांग्रेस ने 'भारत जोड़ो यात्रा' शुरु की थी। इस यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने कश्मीर से कन्याकुमारी तक की पैदल यात्रा का संकल्प लिया था। 'भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान राहुल गांधी को जमकर जनसमर्थन मिला, जिसे लेकर कांग्रेस का उत्साहित होना स्वाभाविक भी था। 

कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' को अब एक साल पूरा होने को है। कांग्रेस ने 7 सितंबर को इसकी पहली वर्षगांठ मनाने का फैसला लिया है, जिसके तहत 7 सितंबर को देश के सभी जिलों में 'भारत जोड़ो यात्रा' निकालने का फैसला लिया है। 
 
कांग्रेस शासित और समर्थित प्रदेशों में 'भारत जोड़ो यात्रा' को लेकर फैसले के तत्काल बाद ही आयोजन को लेकर तैयारियों का दौर शुरु हो गया है, तो देश के दूसरे राज्यों में भी बड़े स्तर पर आयोजन की तैयारी को लेकर सुगबुगाहट नजर आने लगी है। 
 
----------