देश-विदेश

राज्यसभा में उपाध्यक्षों के लिए सर्व महिला पैनल का गठन... सरोज पांडे को मिला स्थान

नईदिल्ली। उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए राज्यसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम विधेयक, 2023 पर चर्चा के दौरान आज के लिए 13 महिला राज्यसभा सदस्यों के उपाध्यक्ष पैनल का पुनर्गठन किया।

उपराष्ट्रपति ने जोर देकर कहा कि इस पद पर उनकी उपस्थिति से विश्वभर में एक शक्तिशाली संदेश जाएगा और यह इस बात का प्रतीक होगा कि परिवर्तन के इस युगांतकारी क्षण के दौरान वे एक 'प्रभावशाली पदपर थीं।

उपाध्यक्षों के पैनल में नामांकित महिला राज्यसभा सदस्यों में पी.टी. उषा, एस. फांगनोन कोन्याक, जया बच्चन,  सुश्री सरोज पांडे, रजनी अशोकराव पाटिल,  डॉ. फौजिया खान, सुश्री डोला सेन, सुश्री इंदु बाला गोस्वामी, डॉ. कनिमोझी एनवीएन सोमू, सुश्री कविता पाटीदार, महुआ माजी, डॉ. कल्पना सैनी और   सुलता देव शामिल है।

 

----------