देश-विदेश

“घर-घर केसीसी अभियान”: मत्स्य किसानों तक किसान क्रेडिट कार्ड की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए एक परिवर्तनकारी पहल

नईदिल्ली।  मत्स्य पालन क्षेत्र में वित्तीय समावेशन और समर्थन को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम के रूप मेंमत्स्य पालन सचिवडॉ अभिलक्ष लिखी की अध्यक्षता में 'घर-घर केसीसी अभियानपर केंद्रित एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।

इस बैठक में विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशोंभारतीय रिजर्व बैंकराष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड)अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकोंकृषि एवं किसान कल्याण विभागराज्य स्तरीय बैंकर्स समितियों (एसएलबीसी) और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों के वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया।

अपने संबोधन मेंडॉ अभिलक्ष लिखी ने मत्स्य पालन मूल्य श्रृंखला के अंतिम व्यक्ति तक केसीसी सुविधा को पहुंचाने की आवश्यकता पर बल दिया, जिसमें यह भी सुनिश्चित किया जाए कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति को इसमें कवर प्रदान किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि केसीसी आवेदनों को अस्वीकार करने वाले कारणों विश्लेषण किया जाना चाहिए और आवेदन की अस्वीकृति को कम करने और स्वीकृति में तेजी लाने की कोशिश की जानी चाहिए। सचिव ने कहा कि सागर परिक्रमा के दौरान विशेष केसीसी अभियान के उत्साहजनक परिणाम प्राप्त हुए हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से 'घर-घर केसीसी अभियानका निष्पादन सफलतापूर्वक करने के लिए अपना सहयोग प्रदान करने का आग्रह किया।

मंत्रालय में संयुक्त सचिव सागर मेहरा ने 'घर-घर केसीसी अभियानके लक्ष्यों और उद्देश्यों पर बातचीत की और अभियान का कार्यान्वयन सफलतापूर्वक करने के लिए राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों और बैंकों की प्रभावी भागीदारी के महत्व पर बल दिया। उन्होंने कहा कि 'घर-घर केसीसी अभियान' का उद्देश्य सार्वभौमिक वित्तीय समावेशन को प्राप्त करना है और यह सुनिश्चित करना है कि प्रत्येक किसान को ऋण सुविधाओं तक निर्बाध पहुंच प्राप्त हो, जिसके माध्यम से उनके कृषि कार्य संचालित होते हैं।

 

----------