देश-विदेश

रामलला के दिव्य दर्शन अब दूरदर्शन में... सुबह 6.30 बजे की आरती का होगा लाइव प्रसारण

डेस्क। अयोध्या के श्रीरामलला मंदिर  में सुबह 6.30 बजे होने वाली भव्य आरती का सीधा प्रसारण अब प्रतिदिन दूरदर्शन में सुबह 6.30 बजे से होगा। बतादें कि 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की थी। मंदिर में हर दिन पूजा अर्चना करने और रामलला के दर्शन करने के लिए हजारों भक्त पहुंचते हैं। रामलला की एक झलक पाने के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी रहती है।

प्राण प्रतिष्ठा के बाद श्रीराम की छवि जैसे ही भक्तों के सामने आई, तो हर कोई उन्हें देखता ही रह गया। श्यामल मनोहर बालरूप में श्रीराम को देखकर भक्तों की आंखें थक नहीं रही थीं। ये ठीक ऐसा ही था, जैसा कि संत कवियों ने अपने-अपने राम की छवि को गढ़ते हुए वर्णन किया है।

अब दूरदर्शन में रामलला की लाइव आरती के प्रसारण की खबरें जैसे ही सामने आईें, लोगों की खुशी का कोई ठिकाना ही नहीं रहा। अयोध्या में राममंदिर में लोगों की भीड़ के चलते हर किसी के लिए रामलला की लाइव आरती का गवाह बन पाना आसान नहीं हो पाता। ऐसे में जबसे खबरें आई हैं कि दूरदर्शन में इसका प्रसारण किया जाएगा तो भक्तों की खुशी का कोई ठिकाना नहीं है।

----------