देश-विदेश

भाजपा की चिंता बढ़ायी चुनावी रुझानों ने, चंद्रबाबू और नीतीश हो सकते है किंगमेकर की भूमिका में

नई दिल्ली | चुनाव आयोग की ओर से जारी किए गए ताजा आंकड़ों को देखें तो भाजपा 240 से 250 सीटों पर चुनाव जीतती दिखाई दे रही है। भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन को आसान बहुमत दिखाई तो दे रहा है। फिर भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह दोनों ने ही तेलुगु देशम पार्टी के प्रमुख चंद्रबाबू नायडू के संपर्क में है | यही ट्रेंड शाम तक चला तो भारतीय जनता पार्टी को गठबंधन की सरकार बनानी पड़ सकती है। माना जा रहा है कि बिहार के सीएम नीतीश कुमार इस बार किग मेकर की भूमिका में हो सकते हैं। लोकसभा चुनाव के तहत जारी वोट काउंटिंग के ताजा आंकड़े की बात करें तो भारतीय जनता पार्टी को अभी 243 सीटों पर बढ़त है। फर भी मतगणना के आखिर तक ये आंकडे़ बदल सकते हैं। ताजा आंकड़ों के अनुसार, NDA 297 और INDI अलायंस 231 सीटों पर आगे चल रहा है।

आंकड़ों में नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड बिहार की 15 लोकसभा सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, भाजपा को राज्य में 13 सीटों पर बढ़त हासिल है। अगर NDA और INDIA के बीच मामला करीब आता है तो नीतीश कुमार 15 सांसदों के साथ किंग मेकर की भूमिका में हो सकते हैं।

वैसे विभिन्न दलों के नेता बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से संपर्क साधने की कोशिश में लगे हुए हैं। नीतीश कुमार फिलहाल भाजपा के साथ एनडीए का हिस्सा हैं और उन्होंने बीते दिन ही दिल्ली आकर पीएम मोदी से मुलाकात की है।

एनडीए गठबंधन का हिस्सा तेलुगु देशम पार्टी ने आंध्र प्रदेश में हुए लोकसभा और विधानसभा चुनाव में बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया है। पीएम मोदी और अमित शाह दोनों ने ही चंद्रबाबू नायडू को इस जीत के लिए बधाई दी है। आपको बता दें कि अगर लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा बहुमत से दूर होती है तो सरकार के गठन में चंद्रबाबू नायडू का किरदार भी काफी अहम हो जाएगा।

आंध्र प्रदेश में 25 सीटों पर हुए लोकसभा चुनाव में तेलुगु देशम पार्टी ने 16 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है। भाजपा को 3 और पवन कल्यान की जनसेना पार्टी को 2 सीटों पर बढ़त है। वहीं, जगन रेड्डी की YSRCP को 4 सीटों पर बढ़त मिली हुई है। विधानसभा चुनाव की बात करें तो तेलुगु देशम पार्टी को 132, भाजपा को 7 और जनसेना को 20 सीटों पर बढ़त है। वहीं, विपक्षी दल YSRCP 15 सीटों पर बढ़त है। 

----------