देश-विदेश

नासिक में सुखोई लड़ाकू विमान हुआ दुर्घटनाग्रस्त : दोनों पायलट सुरक्षित

डेस्क | वायु सेना का एक सुखोई लड़ाकू विमान मंगलवार की सुबह नासिक के सिरसा गांव क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया हालांकि विमान के दोनों पायटल सुरक्षित हैं। हिन्दुस्तान ऐरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) के प्रवक्ता ने बताया कि विमान ने एचएएल के नासिक स्थित केन्द्र से प्रशिक्षण उडान भरी थी और इसे एचएएल के पायलट उडा रहे थे। 

उन्होंने कहा कि विमान में गड़बड़ी होते ही दोनों पायलट समय रहते पैराशूट के जरिये बच निकलने में सफल हो सके | पायलट ने दुर्घटना का कारण तकनीकी गड़बड़ी बताया है । उन्होंने कहा कि दुर्घटना के वास्तविक कारण का पता जांच के बाद ही चलेगा। आज जहां देश में लोकसभा चुनाव की मतगणना अभी भी जारी है। वहीं दूसरी तरफ नासिक के शिरसगांव गांव के पास एक खेत में एक वायुसेना का लड़ाकू सुखोई विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।

नासिक रेंज के विशेष महानिरीक्षक डी आर कराले ने बताया कि सुखोई Su-30MKI विमान के पायलट और को-पायलट पूरी तरह से सुरक्षित है |

सुखोई 30 एमकेआई भारतीय वायुसेना का अग्रिम पन्क्ति का लड़ाकू विमान है। यह बहु-उपयोगी लड़ाकू विमान रूस के सैन्य विमान निर्माता सुखोई तथा भारत के हिन्दुस्तान ऐरोनॉटिक्स लिमिटेड के सहयोग से बना है।

यह विमान 3000 किमी की दूरी तक जा कर हमला कर सकता है। इसे शक्ति इसके दो AL-31 टर्बोफैन इन्जनो से मिलती है जो इसे 2600 किमी प्रति घण्टे की गति देते हैं। यह विमान हवा में ईन्धन भर सकता है। इस विमान में अलग अलग तरह के बम तथा प्रक्षेपास्त्र ले जाने के लिये 12 स्थान है। भविष्य में इसे ब्रह्मोस प्रक्षेपास्त्र एवं स्पाइस 2000 लेजर निर्देशित बमों से लैस किया जायेगा। इसके अतिरिक्त इसमे एक 30 मिमि की तोप भी लगी है।

 

----------