भोपाल। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) परीक्षा में सगे भाई- बहन की जोड़ी ने उज्जैन का नाम रोशन कर दिखाया है। दोनों डिप्टी कलेक्टर के पद पर चयनित हुए हैं। भाई की 21वीं और बहन की 14वी रैंक आई है। उज्जैन शहर में बहन राजनंदनी सिंह ठाकुर पहले से नायब तहसीलदार हैं। वहीं एमपी पीएससी में अंकिता पाटकर स्टेट टॉपर बनीं है।
दोनों भाई-बहन की बात करें तो उन्होंने उज्जैन के क्रिस्टू ज्योति स्कूल से 12वीं तक की पढ़ाई की है, फिर भोपाल से इंजीनियरिंग की। राजनंदनी का साल 2020 में नायब तहसीलदार के पद पर चयन हो गया था और वर्तमान में वह सीहोर में पदस्थ हैं। इस दौरान अर्जुन की भी टीसीएस में नौकरी लग गई, लेकिन उन्होंने ज्वाइन नहीं करते हुए लगातार मेहनत की और आज डिप्टी कलेक्टर के पद पर चयनित हुए है। राजनंदनी ने नायब तहसीलदार की नौकरी करते हुए आगे की पढ़ाई जारी रखी। राजनंदनी बास्केट बाल की स्टेट प्लेयर भी रही है।
अर्जुन सिंह ठाकुर और राजनंदनी सिंह ठाकुर के पिता प्रो. डॉ. वायएस ठाकुर इंदौर के इंजीनियरिंग कॉलेज में पदस्थ हैं। दोनों बच्चों ने मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा दी और दोनों का चयन डिप्टी कलेक्टर के लिए हुआ है। बच्चों की सफलता पर परिवार में खुशी का माहौल है। अर्जुन ने बताया कि अपने लक्ष्य को हासिल करने कड़ी मेहनत की। मोबाइल, सोशल मीडिया से भी लगभग दूरी बनाए रखा। आवश्यक खबरें और जानकारी के लिए ही मोबाइल का उपयोग करते। प्रतिदिन लगातार 8 से 10 घंटे पढ़ाई पर ध्यान दिया।
एमपीपीएससी 2021 पीएससी परीक्षा के नतीजे जारी हो गए हैं। अंतिका पाटकर 942 के अंकों के साथ इस परीक्षा की MPPSC PSC Topper बनीं हैं। उनके बाद अमित कुमार सोनी और पूजा चौहान दूसरे और तीसरे टॉपर बने हैं। वहीं टॉप 10 नंबर्स में लड़कियों में बाजी मारी हैं। टॉपर लिस्ट में 10 से 7 लड़कियां हैं। ओबीसी आरक्षण मामला कोर्ट में लंबित होने के कारण इस बार भी 87% अभ्यर्थियों का ही परिणाम आया है।