देश-विदेश

प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई : 19.4% की वृद्धि के साथ, वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में भारत के 46 संस्थानों ने बनाई जगह

नई दिल्ली | क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में भारत का रिप्रेजेंटेशन 318 प्रतिशत बढ़ गया है | इस पर प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर बधाई दी है | प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर बताया कि पिछले दशक में, हमने शिक्षा क्षेत्र में गुणात्मक परिवर्तनों पर ध्यान केंद्रित किया | ये क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में दिखता भी है |

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पिछले 10 सालों में QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में भारतीय विश्वविद्यालयों के प्रदर्शन में लगातार सुधार देखा गया है | 2015 में 11 की तुलना में 46 संस्थानों ने इस रैंकिंग में अपनी जगह बनाई है | ये दिखाता है कि 10 वर्षों में 318% की बढ़ोतरी हुई है जो कि जी 20 देशों में सबसे अच्छा रैंकिंग  है|

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पिछले दशक में हमने शिक्षा क्षेत्र में गुणात्मक परिवर्तन पर बहुत ज्यादा ध्यान केंद्रित किया है | यह क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में साफ तौर दिखता है | छात्रों, शिक्षकों और संस्थानों को उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण के लिए बहुत बहुत बधाई | आगे उन्होंने कहा कि तीसरे कार्यकाल के दौरान हम रिसर्च और इनोवेशन को बढ़ावा देने के लिए और भी बड़े प्रयास करना चाहते हैं |

विषय के आधार पर क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2024 की लिस्ट जारी की गई थी | रैंकिंग में रिकॉर्ड 1,559 संस्थान शामिल हैं, जिसमें पहली बार भारत के 46 विश्वविद्यालय शामिल हैं | रैंकिंग लिस्ट वैश्विक उच्च शिक्षा विशेषज्ञ क्यूएस क्वाक्वेरेली साइमंड्स की ओर से जारी की गई है | भारतीय विश्वविद्यालयों ने विषय के आधार पर क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2024 में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है | यह पिछले वर्ष से 19.4% की वृद्धि दर्शाता है |

 

----------