राजग नेता चुने जाने के बाद आडवाणी और जोशी से मिले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी... लिया दोनों का आशीर्वाद
नईदिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का सर्वसम्मित से नेता चुने जाने के बाद शुक्रवार को यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वयोवृद्ध नेता लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी से मिलकर उनका आशीर्वाद लिया। वहीं पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मोदी ने मुलाकात की।
#WATCH | PM Narendra Modi meets Bharat Ratna and veteran BJP leader LK Advani at the latter's residence in Delhi. pic.twitter.com/fZtIlOj5yw
— ANI (@ANI) June 7, 2024
संसद भवन परिसर में स्थित संविधान सदन में हुई राजग की बैठक में मोदी को गठबंधन के संसदीय दल का नेता चुना गया था। राजग ने लोकसभा चुनाव में लगातार तीसरी जीत हासिल करने के बाद मोदी को तीसरी बार गठबंधन के संसदीय दल का नेता चुना है। मोदी संविधान सदन से सीधे आडवाणी के आवास के लिए रवाना हो गए। मोदी ने आडवाणी को पुष्पगुच्छ देकर उनका आशीर्वाद लिया और उनकी कुशलक्षेम पूछा। आडवाणी के साथ उस समय उनकी पुत्री प्रतिभा आडवाणी भी थी।
इसके बाद वह जोशी से मिलने उनके आवास पर गये और उनका आशीर्वाद लिया। उन्होंने जोशी को पुष्पगुच्छ प्रदान किया और आशीर्वाद लिया। जोशी ने मोदी को अंगवस्त्र पहनाया। मोदी ने उनके साथ कुछ देर बातचीत की तथा उनका हाल चाल पूछा।
#WATCH | PM Narendra Modi meets veteran BJP leader Murli Manohar Joshi at the latter's residence, in Delhi pic.twitter.com/7yuTbEZB54
— ANI (@ANI) June 7, 2024
#WATCH | PM Narendra Modi meets former President Ram Nath Kovind, in Delhi
— ANI (@ANI) June 7, 2024
PM Modi was chosen as the leader of the NDA Parliamentary Party today. pic.twitter.com/8GI6p5lwUX