कांग्रेस कार्यसमिति में प्रस्ताव होगा पारित, राहुल गांधी को बनाया जाए विपक्ष का नेता
डेस्क | कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लोकसभा में पार्टी का नेता नियुक्त किया जाने के लिए कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) के सदस्यों ने एक प्रस्ताव पारित किया है। राहुल गांधी ने सीडब्ल्यूसी से कहा है कि वह बहुत जल्द (लोकसभा में विपक्ष का नेता बनने पर) फैसला लेंगे।
पार्टी की सीडब्ल्यूसी बैठक के बाद कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल से जब ये पूछा गया कि राहुल गांधी कौन सी सीट (रायबरेली या वायनाड) रखेंगे, तो उन्होंने कहा, ‘यह फैसला 17 तारीख से पहले लिया जाना है और यह 3-4 दिनों में आ ही जाएगा।’
इस बैठक में पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा सहित शीर्ष नेता शामिल हुए। इसके अलावा अन्य नेताओ ने भी इस बैठक में हिस्सा लिया। इस बैठक में वरिष्ठ पार्टी नेता और सीडब्ल्यूसी के सदस्य, कांग्रेस विधायक दल के नेता और विभिन्न राज्यों के प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पार्टी के प्रदर्शन का विश्लेषण करेंगे और संगठन को मजबूत करने के उपाय सुझाएंगे।
इस बैठक के बाद सीडब्ल्यूसी सदस्यों और पार्टी सांसदों के लिए रात्रिभोज का आयोजन भी किया जाएगा। पार्टी सांसद इस बैठक में नए कांग्रेस संसदीय दल के अध्यक्ष का भी चुनाव करेंगे। सोनिया गांधी के सीपीपी अध्यक्ष के रूप में फिर से चुने जाने की संभावना है।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने X पर CWC की बैठक को लेकर अपडेट दिया। उन्होंने लिखा, ‘2024 का चुनाव नरेंद्र मोदी और भाजपा के लिए नैतिक हार है, जबकि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और I.N,D.I गठबंधन के लिए मनोबल बढ़ाने वाला रहा है। विस्तारित कांग्रेस कार्य समिति की बैठक सुबह 11 बजे हो रही है और कांग्रेस संसदीय दल की बैठक शाम 5.30 बजे होगी।’