तीसरी बार प्रधानमंत्री बनते ही देशभर के किसानों को दी बड़ी सौगात : 9.3 करोड़ किसानों के खातों में आएंगे 20,000 करोड़
नई दिल्ली | 9 जून 2024 को लगातर तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के एक दिन बाद ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार 10 जून को अपना पदभार संभाल लिया। पदभार संभालते ही प्रधानमंत्री मोदी ने देश के किसानों को बड़ी सौगात दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने प्रधानमंत्री किसान निधि की 17वीं किस्त जारी करने की फाइल पर हस्ताक्षर किए हैं। पीएम मोदी के इस फैसले से 9.3 करोड़ किसानों के बैंक खातों में लगभग 20,000 करोड़ रुपये आएंगे।
तीसरी बार लगातार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के एक दिन बाद ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों को लेकर बड़ा फैसला लिया है | पीएम मोदी ने सोमवार 10 जून को किसान सम्मान निधि की किस्त जारी करने को लेकर फाइल पर साइन किए हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने प्रधानमंत्री किसान निधि की 17वीं किस्त जारी करने की फाइल पर हस्ताक्षर किए हैं। इससे 9.3 करोड़ किसानों को लाभ होगा और लगभग 20 हजार करोड़ रुपये वितरित किए जाएंगे।
फाइल पर साइन करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि किसानों के कल्याण को लेकर वे प्रतिबद्ध हैं। हम किसानों के कल्याण के लिए ज्यादा से ज्यादा काम करना चाहते हैं। इसको लेकर हमारी सरकार लगातार काम कर रही है और करती रहेगी।