भारत निर्वाचन आयोग ने 7 राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का एलान किया
नई दिल्ली | भारत निर्वाचन आयोग ने बिहार, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब और हिमाचल प्रदेश में 13 विधानसभा क्षेत्रों में रिक्तियों को भरने के लिए उपचुनाव कराने का निर्णय लिया है। चुनाव 10 जुलाई को कराये जायेंगे और मतगणना 13 जुलाई को होगी। चुनाव को लेकर भारत निर्वाचन आयोग ने यह घोषणा की।
मध्य प्रदेश से अमरवाड़ा की सीट के साथ इन सभी सीटों पर उपचुनाव होगा। एमपी विधानसभा क्रमांक 123 की यह सीट कमलेश प्रताप शाह के इस्तीफे के बाद से रिक्त है। छिंदवाड़ा जिले की अमरवाड़ा विधानसभा सीट से विधायक कमलेश शाह ने पिछले दिनों इस्तीफा देकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी। इसके बाद से यह सीट खाली घोषित कर दी गई थी।