देश-विदेश

बोलेरो और कार की जोरदार भिड़ंत, 4 यूट्यूबर्स की मौत... दो लोग हुए घायल

डेस्क। उत्तर प्रदेश के अमरोहा में 9 जून की देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। यह हादसा स्टेट हाइवे गजरौला संभल मार्ग पर दो बेकाबू कारों के आमने-सामने की ज़ोरदार टक्कर से हुआ। इस दुर्घटना में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 लोग घायल हो गए। 

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा हसनपुर कोतवाली क्षेत्र में मनौटा पुल पर हुआ। यहां पर दो बेकाबू कारों की भिड़ंत हो गई। जिसमे 4 की मौत व 2 लोग घायल हो गए। जिन चार लोगों की मौत हुई, उन्हें यू-ट्यूबर बताया जा रहा है चारों यू-ट्यूबर हसनपुर से बर्थडे पार्टी मनाकर अपने घर जा रहे थे। घटना के बाद मौक़े पर ही भीड़ जमा हो गई। लोगों ने दुर्घटना का शिकार हुए लोगों को CHC गजरौला पहुंचाया। वहां मौजूद डॉक्टर ने चार युवकों को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार वालों और पुलिस अफ़सरों तक ख़बर पहुंचाई गई, जिसके बाद वो मौके पर पहुंचे। 

पुलिस ने बताया कि आगे की जांच की जा रही है। बताया गया कि हादसे में मारे गए युवक एर्टिगा कार से बर्थडे मनाकर लौट रहे थे। इस दौरान सामने से आ रही बोलेरो कार से उनकी टक्कर हो गई। मारे गए चारों यू-ट्यूबर्स के यू-ट्यूब चैनल का नाम Round 2 World बताया जा रहा है, जिसमें वो कॉमेडी वीडियो बनाया करते थे। उनके यू-ट्यूब चैनल को 2.06 मिलियन लोगों ने सब्सक्राइब कर रखा है।

 

----------