रायबरेली के राहुल गांधी, वायनाड से देंगे इस्तीफा, प्रियंका लड़ेंगी उपचुनाव
डेस्क। कांग्रेस ने सोमवार को बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि राहुल गांधी वायनाड सीट छोड़ेंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में मल्लिकार्जुन खड़गे ने इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी रायबरेली सीट से सांसद बने रहेंगे। इसके साथ ही उन्होंने प्रियंका गांधी के वायनाड से उपचुनाव लड़ने की बात कही।
इस दौरान उन्होंने कहा प्रियंका गांधी के एक पुराने स्लोगन 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' का प्रयोग करते हुए कहा कि वह वायनाड से उपचुनाव लड़ेंगी। इस तरह कांग्रेस ने एक ही दिन में दो बड़ी घोषणाएं की हैं। एक तो राहुल गांधी का निर्णय कि वह रायबरेली से ही सांसद बने रहेंगे और दूसरा कि कांग्रेस ने वायनाड उपचुनाव के लिए अपना प्रत्याशी भी उतार दिया है।