स्पीकर के लिए नामों की घोषणा 27 जून को : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सदन की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी
नई दिल्ली | 18वीं लोकसभा का पहला सत्र 24 जून से शुरू होगा और इस दौरान निचले सदन के नए सदस्य शपथ लेंगे और अध्यक्ष का भी चुनाव होगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 27 जून को लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी। सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि 26 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्पीकर के नाम पर प्रस्ताव पेश कर सकते हैं।
इसे लेकर कई सारे नामों की चर्चा हो रही है। इनमें ओम बिड़ला भी शामिल है, जो पिछले कार्यकाल में लोकसभा के अध्यक्ष थे। इसके अलावा, भतृहरि महताब और डी पुरंदेश्वरी भी इस दौड़ में शामिल हैं। अगर महताब की बात करें तो वह ओडिशा के जाने-माने नेता हैं। वह नवीन पटनायक की बीजू जनता दल छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। वहीं, पुरंदेश्वरी पार्टी की आंध्र प्रदेश यूनिट की चीफ हैं।
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू ने 18वीं लोकसभा का पहला सत्र शुरू होने से पहले आज कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात की। रीजीजू ने कांग्रेस प्रमुख के 10 राजाजी मार्ग स्थित आवास पर खरगे से मुलाकात की। लोकसभा स्पीकर और उपसभापति के लिए चर्चा हुई |
अध्यक्ष पद के लिए चुनाव तभी होता है जब विपक्ष भी अपना उम्मीदवार खड़ा कर देता है। इस बार, विपक्ष की मांग है कि उपसभापति का पद दिया जाए। अगर सरकार यह बात नहीं मानती है तो तब चुनाव हो सकते है | यह पद परंपरागत रूप से विपक्ष के पास ही रहा है।