उद्योग मंडलों के साथ वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की बैठक 20 जून को : बजट जुलाई के दूसरे पखवाड़े में
वित्त मंत्री मुद्रास्फीति को नुकसान पहुंचाए बिना वृद्धि को गति देने के उपायों पर विचार करेंगी। साथ ही गठबंधन सरकार की मजबूरियों को पूरा करने के लिए संसाधन तलाशेंगी। आर्थिक एजेंडे में निकट भविष्य में भारत को 5 लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने और 2047 तक देश को विकसित भारत में बदलने के लिए तेजी से सुधार लाने के कदम शामिल होंगे।