देश-विदेश

BREAKING NEWS : क्रैश आर्मी हेलीकॉप्टर 'चीता' के दोनों पायलटों की मौत... आर्मी अफसरों ने की पुष्टि... घंटों सर्चिंग के बाद मिले शव

दिल्ली। अरुणाचल प्रदेश में गुरुवार सुबह क्रैश हुए आर्मी हेलिकॉप्टर 'चीता' के दोनों पायलटों की मौत हो गई है। आर्मी के अधिकारियों की तरफ से इसकी पुष्टि कर दी गई है। आज सुबह लगभग 09:15 बजे इस हेलिकॉप्टर ने अरुणाचल प्रदेश के बोमडिला के पास से ऑपरेशनल उड़ान भरी थी।
 
 
उड़ान के कुछ देर बाद ही हेलिकॉप्टर का एटीसी से संपर्क टूट गया और बाद में ये बोमडिला के पश्चिम में मांडला हिल्स के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सूचना मिलने पर पायलटों के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया गया, जिसके कुछ घंटों बाद दोनों पायलटों के शव बरामद हुए हैं।
 
जानकारी के मुताबिक एक लेफ्टिनेंट और एक मेजर को लेकर हेलिकॉप्टर असम के सोनितपुर जिले के मिसामारी की ओर जा रहा था। न्यूज एजेंसी के मुताबिक लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत ने बताया कि हेलीकॉप्टर का सुबह करीब सवा नौ बजे एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) से संपर्क टूट गया। यह बोमडिला के पश्चिम में मांडला के पास दुर्घटनाग्रस्त हुआ। घटनास्थल पर तलाश दलों को भेजा गया था। 
 
----------