चक्रवाती तूफान दाना के 25 अक्टूबर को ओडिशा-पश्चिम बंगाल के तटों से टकराने की आशंका
डेस्क | गंभीर चक्रवाती तूफान के 25 अक्टूबर को ओडिशा-पश्चिम बंगाल के तटों से टकराने की आशंका के मद्देनजर दक्षिण पूर्व रेलवे (एसईआर) क्षेत्र से गुजरने वाली 150 से अधिक एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेन को रद्द कर दिया गया है।

साइक्लोन दाना की एंट्री भले ही अभी भारत में नहीं हुई हो, लेकिन उसका असर अब दिखने लगा है। इस चक्रवात के कारण भारतीय रेलवे ने 150 से ज्यादा ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है। चक्रवात दाना का असर सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और ओडिशा में देखने को मिलेगा। दोनों ही राज्यों में निचले इलाके से लोगों को निकाले का काम शुरू कर दिया गया है। गंभीर चक्रवाती तूफान के 25 अक्टूबर को ओडिशा-पश्चिम बंगाल के तटों से टकराने की आशंका के मद्देनजर दक्षिण पूर्व रेलवे (एसईआर) क्षेत्र से गुजरने वाली 150 से अधिक एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेन को रद्द कर दिया गया है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ओडिशा सरकार ने 14 जिलों के 3,000 गांवों से 10 लाख से अधिक लोगों को राहत शिविरों में स्थानांतरित करने की योजना बनाई है, क्योंकि राज्य की आधी आबादी के चक्रवात दाना से प्रभावित होने की संभावना है। रेलवे ने 200 से ज्यादा ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है।