वट सावित्रीः महिलाओं ने पति के लंबी उम्र पूजा अर्चना
Raipur News: अपने पति की लंबी उम्र की कामना को लेकर सुहागिन महिलाओं ने आज वट सावित्री का पूजन किया। यह दिन महिलाओं के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है इस दिन पतिव्रता सावित्री देवी के रूप में मनाया जाता है। राजधानी के लगभग सभी मोहल्लों में स्थित वट के वृक्ष के नीचे महिलाएं पूजा करती नजर आई।
इस दिन मृत्यु देव ने पतिव्रता सावित्री के पति की प्राण हरण करना चाहा लेकिन भारतीय नारी की प्रेम के आगे सावित्री ने यमदूत से अपने पति की जीवन वापस ले लिए। इस वजह से भारतीय नारी आज भी वट सावित्री की पूजा करती है, और अपने पति की दीर्घायु की कामना करती है।
वट सावित्री व्रत सौभाग्य और संतान सुख देने वाला व्रत है इस व्रत में वट और सावित्री दोनों का विशेष महत्व माना गया है पुराणों में पीपल की तरह वट वृक्ष की विशेष महता है।