बालको मेडिकल सेंटर को, दिल्ली में मिला हेल्थकेयर एक्सीलेंस अवार्ड 2025
रायपुर। बालको मेडिकल सेंटर (BMC), जो कि मध्य भारत का प्रमुख कैंसर उपचार संस्थान है, को “रोगी देखभाल एवं सेवा वितरण” श्रेणी में प्रतिष्ठित FICCI हेल्थकेयर एक्सीलेंस अवार्ड 2025 से दिल्ली में सम्मानित किया गया है।
यह सम्मान BMC की पहल “केयर बियॉन्ड ट्रीटमेंट: कैंसर रोगियों के लिए समग्र सहायता प्रणाली” के लिए प्रदान किया गया, जो निम्न-आय और ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों द्वारा उपचार जारी रखने में आने वाली प्रमुख चुनौतियों — जैसे आर्थिक कठिनाइयाँ, पोषण, आवास और परिवहन — को दूर करने पर केंद्रित है।
यह पुरस्कार राजीव गौबा, सदस्य, नीति आयोग एवं भारत सरकार के पूर्व कैबिनेट सचिव, द्वारा FICCI ज्यूरी सदस्यों के साथ प्रदान किया गया, और इसे डॉ. भावना सिरोही, मेडिकल डायरेक्टर, वेदांता मेडिकल रिसर्च फाउंडेशन, ( बालको मेडिकल सेंटर) नया रायपुर ने प्राप्त किया।
केयर बियॉन्ड ट्रीटमेंट’ पहल के माध्यम से BMC ने अस्पताल की सीमाओं से परे एक समग्र पारिस्थितिकी तंत्र विकसित किया है, जिसमें शामिल हैं। सुख सराय, मरीजों और उनके परिजनों के लिए 95-बेड का रियायती आवास, जिसमें भोजन, आरओ जल और परिवहन की सुविधा उपलब्ध है। नि:शुल्क परिवहन सेवाएँ, जिनमें ई-रिक्शा और पिकअप ड्राप बस शामिल हैं, जो प्रमुख ट्रांजिट पॉइंट्स को जोड़ती हैं।