रायपुर

मुक्तिबोध राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव 2025 का आयोजन 12 नवंबर से

- पांच दिवसीय नाट्य श्रृंखला में मुंबई, भोपाल और जबलपुर की होगी प्रस्तुति

रायपुर। छत्तीसगढ़ फिल्म एवं विजुअल आर्ट सोसाइटी द्वारा पांच दिवसीय मुक्तिबोध राष्ट्रीय नाट्य समारोह का आयोजन 12 नवंबर से किया जा रहा है। राजधानी के गांधी चौक स्थित रंग मंदिर में आयोजित इस पांच दिवसीय आयोजन में मुंबई, भोपाल और जबलपुर के कई दिग्गज कलाकारों की टीम अपनी प्रस्तुति देंगी। इस अवसर पर पेटिंग और पोस्टर प्रदर्शनी का आयोजन भी किया जा रहा है। जहां लोगों को ओपन माइक पर अपना टैलेंट दिखाने का मौका मिलेगा।

आयोजन समिति के प्रमुख सुभाष मिश्रा ने बताया कि बुधवार, 12 नवंबर को उषा प्रियवंदा की कहानी वापसी का मंचन होगा। जिसे रचना मिश्रा ने निर्देशित किया है। जिसके उपरांत मुंबई के प्रसिद्ध काहनीकार दिनेश ठाकुर की कहना आपस की बात का मंचन होगा। जिसे उनकी पत्नी प्रिया माथुर ठाकुर ने निर्देशित किया है। इसी तरह 13 नवंबर को गजानन माधव मुक्तिबोध की जयंती पर आधारित कविताओं की प्रस्तुति डा. सुयोग पाठक, रचना मिश्रा और साथियों द्वारा दी जेगी। जिसके बाद रामधारी सिंह दिनकर की कालजयी कृति पर आधारित रश्मिरथी, हरीश हरिऔध द्वारा एकल नाट्य प्रस्तुति दी जाएगी।

सुभाष मिश्रा ने आगे बताया कि लेखक हरिशंकर परसाई की हम बिहार से चुनाव लड़ रहे है का मंचन होगा। जिसका नाट्य रूपांतरण और अभिनय विजय कुमार करेंगे। वहीं कंजूस का मंचन सिनेमा टीवी और रंगमंच के चर्चित अभिनेता विजय कुमार प्रस्तुत करेंगे। वहीं 15 नवंबर निठल्ले की डायरी, हरिशंकर परसाई की रचनाओं से प्रेरित होगी। जिसके निर्देशक अरुण पांडेय ने किया था। विवेचना रंगमंडल जबलपुर द्वारा होगा। किस्सा बड़केदा, स्वर्गीय अरुण पांडे को समर्पित, निर्देशक विवेक पांडेय, विवेचना रंग मंडल जबलपुर द्वारा किया जाएगा। अंतिम दिन 16 नवंबर को सौरभ अनंत के निर्देशन में गांधी गाथा, विहान ड्रामा वर्क्स भोपाल द्वारा प्रस्तुत होगा।