BREAKING NEWS : रायपुर से सटे गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट... हमले में तीन लोग घायल... मौके पर तैनात हुई पुलिस
2023-04-16 12:45 PM
520
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के तिल्दा-नेवरा इलाके से दो गुटों के बीच मारपीट और हिंसा की बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। दो पक्षों के बीच हुए विवाद के दौरान 3 लोगों के घायल होने की सूचना है, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल किया गया है। वहीं हिंसा की आशंका को लेकर पुलिस बल तैनात किया गया है।
छत्तीसगढ़ में एक के बाद एक लगातार दो पक्षों के बीच विवाद और फिर हिंसा भड़कने की खबर सामने आती जा रही है। अभी बिरनपुर मामला पूरी तरह से शांत नहीं पड़ा है, राज्य की भूपेश सरकार उसी आग को बुझाने अब भी प्रयासरत है। इस बीच रायपुर से लगे तिल्दा—नेवरा के खमरिया गांव बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां मामूली बात को लेकर दो गुटों के बीच विवाद हो गया। इस विवाद में तीन लोग घायल हो गए। वहीं घटना की सुचना मिलने के बाद तिल्दा थाना पुलिस मौके पर पहुंची है।
मिली जानकारी के अनुसार, पूरा मामला तिल्दा थाना के ग्राम खमरिया का है। यहां पानी टंकी बना रहे कर्मियों और ग्रामीणों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों गुटों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इस मारपीट में 3 लोग घायल हो गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही तिल्दा थाना पुलिस मौके पर पहुंची है। वहीं घायलों को इलाज के अस्पताल भेजा गया है।