रायपुर

स्वादिष्ट व्यंजनों की खुशबू से महका राधाबाई कन्या महाविद्यालय

रायपुर। डॉ राधाबाई शासकीय नवीन कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ प्रीति मिश्रा के मार्गदर्शन एवं क्रीड़ाधिकारी रेबेका बेन के संयोजन में खेल समिति द्वारा आनंद मेला का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं ने समूह में मिलकर विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों समोसा, फ्रूट कस्टर्ड, मोमोस, गुपचुप-भेल, गोलगप्पा, दाबेली, चाइनीज पकौड़े, फ्रेंच फ्राइज, शाही तुकडा, स्प्राउट्स, सलाद, पापड़ी चाट, आलू भजिया ,मूंग बड़ा, तिल लड्डू, लाई लड्डू, मूर्रा लड्डू, फ्रूट सलाद, मठा, इडली, सांभर बड़ा, मोजिटो, कटोरी चाट, चाय-कॉफी के साथ ही छत्तीसगढ़ी आभूषणों का प्रदर्शनी लगाया गया था।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ प्रीति मिश्रा ने कहा कि आनंद मेला एक जीवंत सामाजिक-सांस्कृतिक आयोजन है, इसमें बच्चों के लिए खेल, स्वादिष्ट व्यंजन, सांस्कृतिक कार्यक्रम और खरीदारी के स्टॉल होते हैं। यह आयोजन समुदाय में खुशी, उत्साह और छात्राओं में व्यावहारिक कौशल विकसित करने के लिए किया गया है। यह आयोजन छात्राओं के लिए सीखने और मनोरंजन का एक बेहतरीन मंच है।

साथ ही साहित्य एवं सांस्कृतिक समिति द्वारा मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया जिसमें अल्फाबेट हाउजी में डॉ श्रद्धा मिश्रा, कप होल्डिंग में अभिलाषा श्रीवास्तव, जोड़ी बनाओं में डॉ प्रीति श्रीवास्तव एवं डॉ चंचल चतुर्वेदी तथा बलून गेम में डॉ दीपा गोस्वामी तथा मेमोरी गेम में डॉ श्रद्धा मिश्रा तथा डॉ निधि गुप्ता संयुक्त रूप विजेता रही। इस अवसर पर महाविद्यालय के विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, वरिष्ठ प्राध्यापक, सहायक प्राध्यापक,अतिथि व्याख्याता, ग्रंथपाल कार्यालयीन अधिकारी एवं कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रही।