रायपुर

वित्त मंत्री ओपी चौधरी पेश करेंगे बजट, मंदिर में मत्था टेक सदन के लिए हुए रवाना

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही शुरू हो गई है, जहाँ वित्त मंत्री ओपी चौधरी साय सरकार का महत्वपूर्ण बजट पेश करने जा रहे हैं। सदन में जाने से पहले वित्त मंत्री ने अपनी पत्नी डॉ. अदिति पटेल के साथ भगवान का आशीर्वाद लिया और हाथ में बजट ब्रीफकेस लिए जनता की उम्मीदों का पिटारा लेकर निकले।

यह बजट छत्तीसगढ़ के विकास की रूपरेखा तय करेगा, जिसमें बुनियादी ढांचे, किसानों के लिए नई योजनाओं और युवाओं के रोजगार पर विशेष ध्यान केंद्रित होने की उम्मीद है। साय सरकार का यह तीसरा बजट प्रदेश की आर्थिक मजबूती और जनकल्याणकारी वादों को पूरा करने की दिशा में सबसे बड़ा कदम माना जा रहा है।

बजट पेश करने से पहले वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने अपनी धर्मपत्नी डॉ. अदिति पटेल के साथ अपने निवास पर स्थित भगवान शंकर की मूर्ति की विशेष पूजा-अर्चना की। इसके बाद वे राजधानी के वीआईपी रोड स्थित राम मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान राम का आशीर्वाद लिया। मंदिर से बाहर निकलते समय उनके हाथ में बजट का ब्रीफकेस नजर आया, जो प्रदेश की जनता की आकांक्षाओं का प्रतीक है।