दिल्ली में कांग्रेस की बैठक शुरु... मुख्यमंत्री सहित छत्तीसगढ़ के प्रमुख नेता शामिल...
#WATCH दिल्ली: छत्तीसगढ़ कांग्रेस नेताओं की बैठक चल रही है। बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पार्टी नेता राहुल गांधी मौजूद हैं। pic.twitter.com/aD1yhUn6wA
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 28, 2023
बहरहाल राहुल गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे बैठक ले रहे हैं, जिसमें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के अलावा उनके साथ गए सभी नेतागण शामिल हुए हैं। बता दें कि इस बैठक में शामिल होने के लिए विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत, मंत्री टीएस सिंहदेव, मंत्री शिवकुमार डहरिया, मंत्री मोहम्मद अकबर सहित प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा भी दिल्ली पहुंच चुकी हैं। इस बैठक के बाद क्या निर्णय होता है, इसकी जानकारी मुख्यमंत्री के बैठक के बाहर आने के बाद ही सही तरीके से मिलने की उम्मीद की जा रही है।