"विकसित भारत@2047 में युवाओं की आवाज" पर यूथ ने रखें विचार
रायपुर। डॉ.राधाबाई शासकीय नवीन कन्या महाविद्यालय रायपुर में हिंदी विभाग द्वारा विकसित भारत@2047 के अंतर्गत भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। "विकसित भारत@2047 में युवाओं की आवाज" विषय पर आयोजित भाषण स्पर्धा में छात्राओं ने अपने विभिन्न विचारों से सदन को अवगत कराया।
छात्राओं ने विकसित भारत के संदर्भ में नैतिक शिक्षा, कौशल विकास, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण, डिजिटल इंडिया, महिला सशक्तिकरण, लैंगिक भेदभाव जैसे अनेक विषयों पर अपने विचार रखे। इस अवसर महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ विनोद जोशी ने छात्राओं का उत्साह वर्धन किया और विकसित भारत में युवाओ की भूमिका पर अपना विचार रखें।
हिंदी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ.शिखा बेहरा ने युवाओं की भागीदारी और जिम्मेदारी पर अपने विचार रखें। आज के बच्चे कल का भविष्य है, ऐसे में युवाओं से ही देश का भविष्य जुड़ा है। इस अवसर पर निर्णायक के तौर पर डॉ.मनीला दुबे और दीपा गोस्वामी रही। कार्यक्रम का संचालन डॉ. आस्था मिश्रा ने किया। धन्यवाद ज्ञापन एवं आभार प्रदर्शन डॉ.श्वेता बोहरा ने किया।