दिव्य महाराष्ट्र मंडल

श्रीहरि विष्णु के सहस्त्रनामों का किया गया पाठ, आध्यात्मिक समिति ने वरूथिनी एकादशी पर किया पाठ

रायपुर। विष्णु सहस्त्रनाम भगवान विष्णु के 1000 दिव्य नामों का एक अत्यंत शक्तिशाली स्तोत्र है, जो महाभारत के 'अनुशासन पर्व' से लिया गया है। जिसे भीष्म पितामह द्वारा युधिष्ठिर को सुनाया गया था।  प्रतिदिन इसके पाठ से मानसिक शांति, समृद्धि और ग्रहों के दोष दूर होते हैं। महाराष्ट्र मंडल की आध्यात्मिक समिति द्वारा इस वरूथिनी एकादशी पर विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ किया गया।

आध्यात्मिक समिति की समन्वक आस्था काले ने बताया कि बीते वरूथिनी एकादशी पर आनलाइन मोड पर पाठ किया गया। इस बार पाठ वर्षा करंजगांवकर ने करवाया। इस दौरान अलख नंदा, आलोक शेंडे, अंजली खेर, अनुपमा नलगुंडवार, अर्चना जतकर, दीपांजलि भालेराव, धनंजय करंजगांवकर, ज्योत्सना किरवई, ममता त्रिपाठी, मंजूषा मारकले, मेघा कोतवालीवाले, नमिता रादे, प्रणिता नलगुंडवार, संध्या खंगन, संजय मैराल, शुभदा अगस्ती, शुभांगी अबाले, सोनल फडनविश, वर्षा करंजगांवकर शामिल हुए।