काटा चम्मच से उठाए चने और मग में डाले... जिसके ज्यादा वो विजेता
- सड्डू-मोवा केंद्र ने मनाया चैत्रगौरी हल्दी कुंकू
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल के सभी 17 महिला केंद्रों में अलग-अलग हल्दी कुंकू का आयोजन जारी है। बुधवार 15 अप्रैल को मंडल के सड्डू-मोवा केंद्र की महिलाओं ने केंद्र की सहसंयोजिका उर्वशी उरगांवकर के निवास पर हल्दी-कुंकू का आयोजन किया। जिसमें पानी के गिलास में काटा चम्मच से एक मिनट के अंदर चने डालने थे। जिसने ज्यादा चने डाले वह विजेता घोषित किया गया।
केंद्र की संयोजिका शालिनी जोशी ने बताया कि सड्डू-मोवा केंद्र की ओर से 15 अप्रैल को हल्दी कुंकू का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। सभी महिलाओं का स्वागत हल्दी कुंकू लगाकर और वाण देकर दिया गया। इस अवसर पर महिलाओं के लिए एक छोटा को गेम रखा गया था। जिसे महिलाओं ने उत्साह के साथ खेला।

शालिनी जोशी ने बताया कि खेल के लिए पानी के छह डिस्पोजल गिलास लिए गए। जिनमें से एक गिलास के नीचे चैत्र और दूसरे गिलास के नीचे गौरी लिखा था। गिलास को सफल कर एक क्रम से जमा दिया गया। ताकि प्रतिभागी को यह पता न चल सके कि किस गिलास में चैत्र लिखा है और किसमें गौरी। फिर काटा चम्मम की मदद से प्रतिभागियों को काबुली चना उठाकर गिलास में डालना था। पहले क्रम में सभी गिलास में एक-एक चना, फिर दूसरे क्रम में क्रमशः दो-दो चना, फिर तीन-तीन। इसके लिए सभी प्रतिभागियों को एक मिनट का समय दिया गया था। कुछ ने गिराया तो कुछ से सही क्रम में चने डालने में सफलता पाई। फिर चैत्र और गौर लिखे गिलास के चने की गिनती की गई। जिसका चना ज्यादा वो विजेता घोषित किया गया। इस खेल को सभी ने खूब एजाय किया। इसमें प्रथम रंजना देशपांडे, द्वितीय वैदेही राउत और तृतीय स्थान सविता अलोने को मिला। पुरस्कार स्वरूप सभी को पौधे भेंट किए गए।
इस अवसर पर सभी को हल्दी कुंकू कर मोगरे का गजरा, आम्बेदाळ, आम पणा, भेल, लड्डू प्रसाद में दिया गया। नये आए सदस्यों का परिचय के बाद सभी ने हनुमान चालिसा का पाठ कर कार्यक्रम का समापन किया। इस अवसर पर संयोजिका शालिनी जोशी, सहसंयोजिका उर्वशी उरगांवकर, मनीषा हौशंगाबादे, शीतल तलेगांवकर, स्मिता करदले, जयश्री सालम, मंजूषा काळकर, उन्नती शाह, माणिक आचार्य, प्रांजली चरपे ,सविता अलोणे, रंजना देशपांडे, प्रतीभा पट्टेवार, मानसी पट्टेवार, माधवी मोघे, प्राजक्ता अतुलवार, अर्चना भंडारकर और वैदेही राउत उपस्थित थे।