रायपुर

छत्तीसगढ़ में तीन दिन बंद रहेगी शराब दुकानें... राज्य सरकार ने जारी किया आदेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अगले 15 दिनों में तीन दिन तक शराब दुकानें बंद रहेगी। राज्य सरकार के निर्देश के बाद जिलों स्तर पर निर्देश जारी होना शुरू हो गया है। 22, 26 एवं 30 जनवरी 2024 को जिले के सभी मदिरा दुकानों के लिए शुष्क दिवस घोषित किया है। 22 जनवरी दिन सोमवार को अयोध्या श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा आयोजित होना है, वहीं 26 जनवरी गणतंत्र दिवस एवं 30 जनवरी महात्मा गांधी निर्वाण दिवस के रूप में मनाया जाना है।

इस अवसर पर जिले में स्थित सभी प्रकार की मदिरा दुकानें एवं लायसेंस अर्थात् सीएस.-2, सीएस.-2, एफएल-1, एफएल-1 (कम्पोजिट) एफएल 3 (होटल बार), एफएल-3 (क), एफएल-3 (ग), एफएल 4 (असैनिक विनोद गृह), एफएल-4 क (व्यवसायिक क्लब), एफ.एल. 7/8 (सैनिक कैंटीन), एफएल-9/9, सी.एस.1-ख थोक भांग एवं भांग घोटा की फुटकर दुकानों तथा भण्डारण भाण्डागार भिलाई को पूर्णतः बंद रहेंगे। आदेश का कड़ाई से पालन कराने कहा गया है।