रायपुर

नुक्कड़ नाटक के जरिए लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक कर रही पुलिस

रायपुर। सड़क सुरक्षा माह के 15वें दिन राजधानी की यातायात पुलिस ने रायपुर रेलवे स्टेशन में नुक्कड़ नाटक के जरिए लोगों को यातायात नियमों की जानकारी दी। स्टेशन परिसर में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आटो/ई-रिक्शा चालकों को समझाईस दी गई। शहर के एमएमआई चौक ब्रिज के नीचे एवं अमलीडीह में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नाबालिक बच्चों, तीन सवारी और मोबाईल से बात करते हुए वाहन चलाने पर होने वाले दुर्घटना के बारे में समझाया गया।

एमएमआई चौक एवं अमलीडीह में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से वाहन चालकों, नागरिकों को बताया गया कि नाबालिग बच्चों में नये चीजों को जानने की जिज्ञासा, ललकता अधिक होती है। घरों में वाहन उपलब्ध होने से बच्चे कम उम्र में ही वाहन सीखने का प्रयास करते है, पालक भी सहजता से बच्चों को कम उम्र में वाहन चलाना सीखाते है। पालकों को लगता है कि बच्चें वाहन चलाना सीख जाएंगे तो स्कूल, ट्यूशन, कोचिंग व घरेलू अन्य कार्यो के दौरान काम आएगा। पालकों का यह ध्येय बच्चों के लिए खतरनाक साबित हो रहा है।

18 वर्ष से कम उम्र के इंसान का दिमाग वाहन चालन के लिए परिपक्व नही होता है भले ही वह अच्छे से वाहन चलाना जानता हो परंतु विपरित परिस्थिति में संभावित दुर्घटना के समय या त्वरित अवरोध आ जाने पर तत्काल वाहन को संभालने में सक्षम नही होता है। कई बार शैक्षणिक कार्य हेतु विद्यालय एवं कोचिंग क्लासेस जाने समय के अभाव या बच्चों के जिद के आगे अभिभावक बच्चों को बिना लायसेंस के ही भारी-भरकम मोटर सायकल चलाने दे देते है