रायपुर

राजधानी रायपुर में तीन दिवसीय श्रीकृष्ण भक्तिवर्धन महोत्सव 13 फरवरी से

रायपुर। राजधानी रायपुर में तीन दिवसीय श्रीकृष्ण भक्तिवर्धन महोत्सव का आयोजन श्रीगोपाल मंदिर ट्रस्ट कमेटी सदर बाजार की ओर से 13 फरवरी से किया जा रहा है। महोत्सव की मुख्य वक्ता अखंड भूमंडलाचार्य चक्र चूड़ामणि पंचम जगतगुरु श्रीमद्व वल्लभाचार्य महाप्रभु के वशंज पूज्य पाद गोस्वामी श्री 108 श्री मथुरेश्वर जी महाराज की ज्येष्ठ बेटी गोस्वामी 108 श्री प्रीति राजा बेटी जी होंगी।

आयोजन श्रीगोपाल मंदिर ट्रस्ट कमेटी के नवल किशोर राठी ने बताया कि विश्व के समस्त ज्ञानियों का ज्ञान, वैज्ञानियों का विज्ञान और प्रज्ञानियो का प्रज्ञान जहां खत्म होता है। वहां से साइंटिफिक जगदगुरू श्रीमद वल्लभाचार्य महाप्रभु जी के पुष्टि मार्ग प्रारंभ होता है। प्रत्यक्ष उदाहरण कोविड के समय विश्व के सभी देशों ने और मेडिकल साइंस ने श्री महाप्रभु जी एक सिद्धांत पर अपनी मुहर लगाई। जिस पर श्री महाप्रभुजी ने लगभग 500साल पहले से स्वयं अमल किया और अपने शिष्य को प्रेरित किया।

ऐसे विश्व वंदनीय पुष्टि मार्ग के पांच तत्व के बारे में अधिक जानकारी एवं मार्गदर्शन के लिए तीन दिवसीय  श्रीकृष्ण भक्तिवर्धन महोत्सव का आयोजन प्राचीन श्री गोपाल मंदिर सदर बाजार रायपुर में 13 फरवरी से किया जा रहा है। जो 15 फरवरी तक चलेगा। शाम 5.30 से 8 बजे तक तीनों दिवस भक्तगण वहां पहुंच इससे लाभान्वित हो सकते है।