वित्त मंत्री से की कर्मचारी संघ ने मुलाकात... पुरानी पेंशन योजना लागू करने सौंपा ज्ञापन
रायपुर। पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के कर्मचारी संघ ने छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी से सौजन्य मुलाकात की। संघ के अध्यक्ष सुनील कुमार नामदेव और सचिव संदीप खरगवंशी ने वित्त मंत्री के मुलाकात कर 1 जनवरी 1989 से 31 दिसंबर 1997 तक दैनिक वेतन पर नियुक्त कर्मचारियों को कार्यभारित पद पर नियमित किए गए कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना लागू करने के लिए ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन को स्वीकार करते हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने संघ को बहुत जल्दी पर इस निर्णय लेने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सुनील कुमार नामदेव, सचिव संदीप खरगवंशी सदस्य विवेक शर्मा, राजेंद्र त्रिपाठी, राजीव कुजूर, पुष्कर दीवान, एवं खिलावन उपस्थित थे।