सेवानिवृत्ति पर अरुण देवांगन का छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ महासंघ ने किया सम्मान
रायपुर। छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ महासंघ ने सेवानिवृत्ति पर लेखाधिकारी अरुण देवांगन का सम्मान 9 फरवरी को महाराष्ट्र मंडळ रायपुर में किया। कार्यक्रम में वित्त एवं लेखा विभाग से सेवानिवृत्त लेखाधिकारी हेमंत कुमार जाधव भी उपस्थित थे।
कार्यक्रम की शुरूआत अरुण देवांगन ने दीप प्रज्ज्वलन, भारत माता ,भगवान विश्वकर्मा, दंतोपंत ठेंगडी जी पर पुष्पअर्पण के साथ की। इस अवसर पर मनोज शर्मा ने श्रमिक गीत गाया। मंच संचालन करते हुए शंकर नायडू ने महासंघ को ऊंचाईयों तक पहुंचाने में लेखाधिकारी अरूण देवांगन की भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नरोत्तम धृतलहरे ने अरुण देवांगन के साथ अपने पुराने अनुभव शेयर करते हुए कहा कि अरुण जी के मार्गदर्शन और सहयोग से संगठन आगे बढ़ा है।
कार्यक्रम में पहुंचे सभी सदस्यों को 2-2 मिनट बोलने का मौका दिया गया। सभी ने अरुण देवांगन के साथ अपने अनुभव मंच पर साझा किए। सभी ने अरुण जी के कार्यकाल में तकनीकी कर्मचारियों को TA/TD बनाने के अनुभव के पल क साझा किया। 2011 के संविदा साथियों का नियमितीकरण होना अरुण देवांगन सर जी की बड़ी उपलब्धि रही। इसके साथ चिकित्सा कैशलेश हुआ जिसका फायदा सभी कर्मचारियों को मिला।
पीआर साहू ने अरुण देवांगन को पौधा, शॉल, श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के समापन में पीआर साहू ने मोमेंटो एवं अभिनंदन पत्र उन्हें सौंपा। जिसमें अरुण देवांगन के महासंघ की उपलब्धियों का वर्णन समाहित था। इस कार्यक्रम में मनोज शर्मा, हरीश चौहान, डीके यदु, पीआर साहू, नेहरू कश्यप , अचिंत बरई, खेमू निषाद, रमेश साहू, मोरध्वज जायसवाल, केमल वर्मा, तेजप्रताप सिन्ह, पवन ओग्ले, विजय रहमतर, राजसूर्या चंदेल, जयप्रकाश, राजेश साकार, ज्ञान साहू, युवराज सिन्हा, राकेश सैनी, देवचरण देवांगन, पूरनदास, अरुण साहू, भूपेंद्र वर्मा, एहतेशाम, महेश्वर साहू आदि साथीगण शामिल हुए।