भारत 17 साल बाद बना फिर टी20 विश्व कप चैंपियन : जीत दर्ज कर जश्न में डूबा हिंदुस्तान
डेस्क | टी20 विश्व कप के फ़ाइनल मुकाबले में भारत ने साउथ अफ्रीका को हराकर टॉफी पर कब्ज़ा कर लिया है | बारबाडोस के ब्रिजटाउन में स्थित केन्सिंगटन ओवल में खेले गए मुकाबले में कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया | जिसके बाद भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 176 रन बनाए थे | इस लक्ष्य को हासिल करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 169 रन ही बना सकी और भारत ने इस खिताबी मुकाबले में 7 रन से जीत दर्ज की |
इस जीत के साथ भारत ने 11 साल के आईसीसी ट्रॉफी के सूखे को खत्म कर दिया | भारत ने इससे पहले 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी. वहीं, भारत ने 17 साल बाद टी20 विश्व कप जीता है | 13 साल बाद कोई विश्व कप जीता है | 2011 में भारत ने वनडे विश्व कप जीता था |