रायपुर
छत्तीसगढ़ में सात दिनों का राजकीय शोक.... GAD ने जारी किया आदेश
रायपुर। देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर छत्तीसगढ़ में 7 दिन का राजकीय शोक रहेगा। इस बारे में राज्य सरकार ने आदेश जारी कर दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से जारी आदेश के मुताबिक 26 दिसंबर से लेकर 1 जनवरी 2025 तक पूरे राज्य में सात दिवस का राजकीय शोक घोषित किया गया है।
इस दौरान राज्य के सभी सरकारी भवनों और अन्य स्थानों पर, जहां नियमित रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराए जाते हैं, वो आधे झुके रहेंगे। साथ ही साथ प्रदेश के किसी भी स्थान पर राजकीय शोक की अवधि में शासकीय स्तर पर कोई मनोरंजन और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन नहीं होगा।

आपको बता दें कि कल देर रात पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का एम्स में निधन हो गया था। घर में बिगड़ी तबीयत के बाद उन्हें इमरजेंसी में एम्स में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों की तमाम कोशिशें के बावजूद उन्हें नहीं बचाया जा सका। उनके निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दुख जताया था। मुख्यमंत्री विष्णु देव ने सोशल मीडिया पर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा था कि पूर्व प्रधानमंत्री, प्रख्यात अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है।
मजदूरों की समस्या के निराकरण के लिए चलेगा प्रदेश स्तरीय आंदोलन
रायपुर। भारतीय मज़दूर संघ से संबद्ध छत्तीसगढ़ निर्माण मजदूर महासंघ के प्रदेश पदाधिकरियों की बैठक में 30 जनवरी 2025 तक सभी जिला ईकाई का पुनर्गठन करने एवं निर्माण मजदूरों की समस्यायों को शासन स्तर पर निराकरण करने को लेकर पूरे प्रदेश में आंदोलन करने की रूप रेखा बनाई गई ।
संघ के जिला मंत्री परमेश्वर कन्नौजे ने बताया कि महासंघ के प्रदेश पदाधिकारी बैठक बुधवार 25 दिसंबर को बीएमएस प्रदेश कार्यालय चंगोराभाटा रायपुर में संपन्न हुई। जिसमें मुख्य रूप से छत्तीसगढ़ भारतीय मजदूर संघ की प्रदेश अध्यक्ष शोभा सिंह देव, कार्यकारी अध्यक्ष नरोत्तम धृतलहरे, कंस्ट्रक्शन मजदूर महासंघ के प्रदेश महामंत्री प्रत्युष केशरी, जिला बीएमएस रायपुर के अध्यक्ष बृजेश मिश्रा एवं रायपुर जिला मंत्री परमेश्वर कन्नौजे एवं अन्य पदाधिकारियों सहित 22 जिले के प्रतिनिधि सम्मिलित हुए।
कन्नौजे ने बताया कि बैठक में मुख्य रूप से 30 जनवरी 2025 तक सभी जिला ईकाई का पुनर्गठन करने एवं निर्माण मजदूरों की समस्यायों को शासन स्तर पर निराकरण करने को लेकर पूरे प्रदेश में आंदोलन करने की रूप रेखा बनाई गई।
राजभवन में दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का समापन : 237 व्यक्तियों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण
237 व्यक्तियों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण और 16 सदस्यों ने रक्त दान किया
राजभवन में दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का समापन
रायपुर | राज्यपाल रमेन डेका की पहल पर राजभवन में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती पर आयोजित दो दिवसीय रक्त दान शिविर एवं स्वास्थ्य शिविर का आज समापन हुआ। षिविर में राजभवन परिवार के 16 सदस्यों ने रक्तदान किया और 237 व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
राज्यपाल रमेन डेका ने सभी रक्त दाताओं के इस कार्य की सराहना की और कहा कि रक्त दान महादान है। स्वस्थ व्यक्तियों को अवष्य रक्त दान करना चाहिए। स्वास्थ्य शिविर में टी.बी. परीक्षण, मेडिसिन, नेत्र रोग, रोग, दंत रोग, स्त्री रोग, चर्म रोग, शिशु रोग, कान-नाक गला विषेषज्ञ, पैथालॉजी, माइक्रोबायोलॉजी, हड्डी रोग सहित अन्य विभागों के चिकित्सकों ने उपस्थित रहकर राजभवन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों एवं परिजनों को चिकित्सा परामर्ष दिया। इस अवसर पर शिविर में डॉ. रूपल पुरोहित, डॉ. अल्पना सक्सेना, डॉ. देवेश रायचा, डॉ. देविका दुबे उपस्थित थे।
छत्तीसगढ़ के चार बच्चों को मिलेगा " फतेह सिंग, ज़ोरावर सिंग, जुझार सिंग, अजीत सिंग वीरता सम्मान"
रायपुर। छत्तीसगढ़ सिविल सोसाइटी द्वारा प्रदेश के चार बच्चों का "वीरता सम्मान" के लिए चयन किया गया है। सोसायटी के संयोजक डॉ कुलदीप सोलंकी ने बताया कि अब यह समारोह अगले सप्ताह होगा। ये बताते चलें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2022 को प्रकाश पर्व के अवसर पर घोषणा की थी कि सिखों के 10वें गुरु गोबिंद सिंह के चारों बेटों को श्रद्धांजलि देने के लिए इस साल से 26 दिसंबर को ‘वीर बाल दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा। इसी दिन छत्तीसगढ़ सिविल सोसाइटी द्वारा बच्चों को वीरता पुरस्कार विगत दो वर्षों से दिया जा रहा है।
इन वीर बच्चों का होगा सम्मान
कु. कांति सिंहः इस साहसी बालिका के घर पर कुछ आक्रामक हाथियों के झुंड ने हमला कर दिया था जिनसे बचने की कश्मकश में इनकी 3 वर्षीय छोटी बहन घर में ही छूट गयी। इन्होंने अपने जीवन की चिंता ना करते हुए अपने घर के अंदर से छोटी बहन की हाथियों के उपद्रवी झुंड से रक्षा करते हुए बाहर लेकर आयी। इन्हें साहिबज़ादा फतेह सिंग वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है।
कु. अंशिका साहूः इस साहसी बालिका की बड़ी बहन खेलते हुए अचानक बिजली के तार की चपेट में आ गयी। इन्होंने सूझ बूझ से पहने हुए प्लास्टिक के चप्पल उठाई और ज़ोर ज़ोर से बहन के हाथों को मारने लगी जिससे इनकी बहन तार से छूट गयी। इन्हें साहिबज़ादा ज़ोरावर सिंग वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है ।
चि. ओम उपाध्यायः इस बालक ने अपने घर के पास में खेलते हुए छोटे बच्चों की ओर बढ़ते हुए कुछ आक्रामक कुत्तों को देखा और बच्चों को बचाने के लिए एक आक्रामक कुत्ते को उठाकर गली से दूर छोड़ा। इस दौरान उस कुत्ते ने इनको हाथ में काट भी लिया पर फिर भी बिना रुके वो कुत्ते को गली से दूर छोड़कर ही आए। इन्हें साहिबज़ादा जुझार सिंग वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है ।
चि. अरनव सिंहः अरनव अपने परिवार के साथ अम्बिकापुर जा रहे थे। रात्रि 12:20 बजे रास्ते में इन्हें सादबहार बैरीअर के पास एक डम्पिंग यार्ड में भीषण आग दिखाई दी। इन्होंने तुरंत 112 पर कॉल कर के जानकारी दी एवं पास में ही स्थित मोटर गराज में सोते हुए तीन व्यक्तियों एवं चौकीदार को उठाया और उनकी जान बचायी। इनकी सूझबूझ से जल्दी ही आग पर क़ाबू पा लिया गया। इन्हें साहिबज़ादा अजीत सिंग वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है।
देश को आजादी दिलाने में जनजातीय समाज के वीर सपूतों का अमूल्य योगदान: मुख्यमंत्री साय
नालंदा परिसर में ‘खुशहाल एक साल’ इवेंट... युवाओं ने उत्साहपूर्वक लिया आयोजन में हिस्सा
मौसम का डबल अटैक शुरू.. ठंड के साथ बारिश का अलर्ट जारी
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का डबल अटैक शुरू होने वाला है। एक सप्ताह छत्तीसगढ़ में ठंड से राहत के बाद एक बार फिर से मौसम करवट बदलने जा रहा है। छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है। कल और परसों छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। वहीं अधिकांश जगहों पर बादल छाये रहेंगे।
मौसम विभाग के मुताबिक नए साल से पहले कई जिलों में 27 और 28 दिसंबर को ओला और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। रायपुर, बिलासपुर, सरगुजा, दुर्ग और बस्तर संभाग के जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। बंगाल में बने सिस्टम के असर के कारण बारिश की स्थिति बन रही है।
मौसम विभाग की मानें तो 31 दिसंबर से न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर शुरू होगा और फिर कड़ाके की ठंड लौटेगी। प्रदेश में सबसे ठंडा अंबिकापुर रहा यहां रात का तापमान 11 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। रायपुर में नमी के कारण रात का तापमान सामान्य से अधिक है। इस वजह से रात में ठंड से राहत है। बादल छाए रहने की वजह से दिन का पारा सामान्य से कम रहा।
रायपुर में आज अधिकतम और न्यूनतम तापमान 28°C और 17°C के आसपास रहने की संभावना है। वहीं बस्तर संभाग के जिलों में बारिश के कारण दिन का पारा सामान्य से कम है। बुधवार को जगदलपुर में अधिकतम तापमान 19.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जो सामान्य से 8.6 डिग्री कम था। वहीं रात का तापमान 17.5 डिग्री रहा जो नॉर्मल से 7.2 डिग्री अधिक था।
छत्तीसगढ़ की बेटी राष्ट्रपति के हाथों हुई सम्मानित… सीएम ने किया ट्वीट
रायपुर। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले की हेमबती नाग प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार–2024 से सम्मानित हुई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बधाई देते हुए कहा, शाबाश बिटिया! राष्ट्रीय जुडो खिलाड़ी, कोंडागांव की बिटिया हेमबती नाग को आज माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी द्वारा “प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार – 2024” से सम्मानित किया जाना, समस्त प्रदेशवासियों के लिए गर्व का विषय है।
शाबाश बिटिया!
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) December 26, 2024
राष्ट्रीय जुडो खिलाड़ी, कोंडागांव की बिटिया हेमबती नाग को आज माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी द्वारा "प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार - 2024" से सम्मानित किया जाना, समस्त प्रदेशवासियों के लिए गर्व का विषय है।
हेमबती ने कठिन परिस्थितियों में भी अपना… pic.twitter.com/B9DpIPfCkt
हेमबती ने कठिन परिस्थितियों में भी अपना हौसला नहीं खोया, अपनी अथक मेहनत और कड़े संघर्ष से उन्होंने खेलो इंडिया नेशनल गेम्स और राष्ट्रीय स्तर की अन्य प्रतियोगिता में स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक जीतकर छत्तीसगढ़ का परचम लहराया है। हमारी सरकार ऐसे प्रतिभावान बच्चों को प्रोत्साहित करने और उनके सपनों को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है। निश्चित ही बिटिया की यह उपलब्धि प्रदेश की अन्य बेटियों के लिए प्रेरणास्त्रोत है। बिटिया हेमबती को बहुत-बहुत बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं।
छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद ने मनाया वीर बाल दिवस
वीर बाल दिवस हम सभी की राष्ट्र निर्माण के प्रति जिम्मेदारी को समझने का देता है अवसर
टाटीबंध स्थित शनीश्वर श्री अय्यप्पा मंदिर में : मंडल पूजा उत्सव का आयोजन 26 दिसंबर को
रायपुर | श्री अय्यप्पा मंदिर, रिंग रोड नं.- 2, टाटीबंध में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी मंडल पूजा उत्सव का आयोजन गुरुवार, 26 दिसम्बर 2024 को किया जायेगा । श्री अय्यप्पा सेवा संघम् से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी मंडल पूजा उत्सव गुरुवार, 26 दिसम्बर को धूमधाम से मनाया जायेगा । इसी दिन श्री अय्यप्पा मंदिर की पवित्र अट्ठारह सीढ़ियाँ खुलेंगी, जिन पर व्रतधारी भक्तगण आरोहण करेंगे। टाटीबंध कॉलोनी स्थित
भगवान महादेव मंदिर में सुबह 6.30 बजे पूजा के पश्चात् केटटुनिरा का कार्यक्रम होगा। जिसके पश्चात् 8.00 बजे पल्लीकेटटु के साथ समस्त भक्तजन श्री अय्यप्पा मंदिर के लिए शोभा यात्रा के रूप में प्रस्थान करेंगे इस शोभा यात्रा में अधिक से अधिक भक्तजनों के आने का आग्रह किया गया है।
मंडल पूजा अनुष्ठानों के तहत प्रातः 4.30 बजे प्रभात फेरी के पश्चात् निर्माल्य दर्शन (4.45 बजेे),गणपति होम (5.45 बजेे), उषा पूजा तथा भागवत पारायणम् (7.00 बजेे) सम्पन्न होगी।तत्पश्चात् प्रातः 8.30 बजे भक्तजन पल्लिकेट्टु सहित पवित्र सीढ़ियों का आरोहण करेंगे तथा घी अभिषेकम्, मध्यान्ह पूजा आदि संपन्न होगी। संध्या 6.30 बजे दीपाराधना ( आरती ) एवं भजन होंगे।
रात्रि 8.15 बजे से भोगपूजा पश्चात् प्रसाद वितरण, अन्नदानम कार्यक्रम संपन्न होगा। ज्ञातव्य है कि शनीश्वर भगवान श्री अय्यप्पा स्वामी का मुख्य मंदिर केरल राज्य के शबरीश्रृंग पर स्थित है, जहाँ प्रतिवर्ष कठोर व्रतधारी करोड़ों श्रद्धालुजन दर्शन प्राप्त कर सायुज्य प्राप्त करते हैं। हमारे वेदों, पुराणों तथा इतिहास से यह ज्ञात होता है कि स्थिति संहार के निरंतरतावश, तीनों लोकों के समस्त चराचरों को अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है जिनसे मुक्ति प्रदान करने हेतु समय-समय पर अनेक अवतार हुए हैं, मानव जाति को कलयुग की कठिनाईयों से मुक्ति दिलाने के लिए हरिहरपुत्र, श्री धर्मशास्ता, कलियुगेश्वर शनिश्वर भगवान श्री अय्यप्पा ने अवतार लिया है। श्री अय्यप्पा सेवा संघम् द्वारा इस अवसर पर समस्त भक्तजनों से अधिक से अधिक संख्या में पधारकर शनिश्वर भगवान श्री अय्यप्पा का दर्शन लाभ प्राप्त करने का आग्रह किया है।
भारतरत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया नमन
रायपुर | मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मुख्यमंत्री निवास में पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर विधायक पुरन्दर मिश्रा भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि 25 दिसंबर को छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्मशती है। मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण में अटल जी की भूमिका को याद करते हुए कहा कि श्रद्धेय अटल जी ने छत्तीसगढ़वासियों की भावनाओं का सम्मान करते हुए छत्तीसगढ़ के विकास और यहां के लोगों की समृद्धि के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ राज्य का गठन किया। मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि अटल जी के सपनों को पूरा करने की दिशा में राज्य सरकार बड़ी तेजी से काम कर रही है। हमने अटल जी की स्मृति में इस रजत जयंती वर्ष को अटल निर्माण वर्ष के रूप में मनाने का निर्णय लिया है जिसके अंतर्गत राज्य में अधोसंरचना विकास के कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।
नगरीय निकाय एवं पंचायत चुनाव के लिए : राज्य निर्वाचन आयोग 31 दिसंबर को चुनाव की तिथियों की घोषणा करेगा
रायपुर | छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव का चुनावी बिगुल बजने वाला है। 30 दिसंबर को जिला पंचायत अध्यक्ष का आरक्षण होगा और इसके बाद राज्य निर्वाचन आयोग 31 दिसंबर को चुनाव की तिथियों की घोषणा करेगा। यदि 31 दिसंबर को घोषणा नहीं होती, तो चुनाव महीना भर के लिए टलने संभावना है, क्योंकि 1 जनवरी से नई मतदाता सूची पर काम शुरू हो जाएगा। लिहाजा राज्य निर्वाचन आयोग को इससे पहले चुनाव कार्यक्रम का ऐलान करना होगा। चुनाव की तैयारियों के बीच राज्य सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिकारियों को आचार संहिता के संदर्भ में गाइडलाइन जारी किया है।
बता दें कि राज्य सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव अविनाश चंपावत द्वारा जारी 14 पेज की गाइडलाइन में चुनाव की घोषणा होते ही आदर्श आचार संहिता लागू करने का उल्लेख किया गया है। इसके तहत सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए हैं। गाइडलाइन के मुताबिक, कलेक्टर की अनुमति के बिना अधिकारियों और कर्मचारियों को अवकाश स्वीकृत नहीं होगा और चुनाव की घोषणा के साथ ही नियुक्ति और पोस्टिंग पर भी प्रतिबंध लग जाएगा। चुनाव के दौरान सरकार के मंत्री कोई नई घोषणाएं नहीं कर सकेंगे और न ही भूमिपूजन या उद्घाटन कार्यक्रमों में हिस्सा ले सकेंगे।
इसके साथ ही मंत्रियों के लिए भी सख्त दिशा-निर्देश दिए गए हैं। यदि मंत्री निजी दौरे पर हैं या प्राइवेट स्थान पर गए हैं, तो उनकी सुरक्षा में कोई अतिरिक्त फोर्स नहीं लगाई जाएगी। उन्हें जो सुरक्षा दी गई है, उसी में यात्रा करनी होगी। इसके साथ ही रेस्ट हाउस या सर्किट हाउस में मंत्री केवल सरकारी अधिकारियों या कर्मचारियों को बुला सकते हैं, लेकिन किसी निजी स्थान पर उनसे मिलना मना होगा।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रीय वनवासी क्रीड़ा प्रतियोगिता के पोस्टर का किया विमोचन
स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने की विभाग के योजनाओं की समीक्षा
जिला पंचायत के अध्यक्षों का आरक्षण रायपुर के निमोरा में 30 दिसम्बर को
रायपुर। राज्य के 33 जिला पंचायतों के अध्यक्ष पदों के प्रवर्गवार आरक्षण एवं प्रवर्गवार महिलाओं के स्थानों का आरक्षण 30 दिसम्बर को होगा। आरक्षण की यह कार्यवाही संचालक पंचायत द्वारा सुबह 10 बजे से ठाकुर प्यारेलाल पंचायत एवं ग्रामीण विकास संस्थान निमोरा में की जाएगी। उल्लेखनीय है कि जिला पंचायत अध्यक्ष के आरक्षण की आम सूचना का प्रकाशन संचालक पंचायत द्वारा 23 दिसम्बर को किया गया है। संचालक पंचायत द्वारा आरक्षण की कार्यवाही की जानकारी 30 दिसम्बर को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को प्रेषित की जाएगी।
पंचायत निर्वाचन वर्ष 2024-25 हेतु आरक्षण की कार्यवाही के लिए पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा समय सारणी घोषित कर दी गई है। समय-सारणी के अनुसार 28 दिसम्बर से 29 दिसम्बर तक जिला पंचायत सदस्य, जनपद अध्यक्ष, जनपद सदस्य, सरपंच एवं पंच पद के प्रवर्गवार आरक्षण की कार्यवाही एवं अधिसूचना का प्रकाशन संबंधित जिलों के कलेक्टर द्वारा किया जाएगा। गौरतलब है कि इस संबंध में आरक्षण की कार्यवाही हेतु सूचना का प्रकाशन 23 दिसम्बर को संबंधित जिलों के कलेक्टरों द्वारा किया जा चुका है। आरक्षण की कार्यवाही पूर्ण कर 29 दिसम्बर को कलेक्टरों द्वारा पंचायत एवं ग्रामीण विकास को जानकारी प्रेषित की जाएगी।