रायपुर
'एडिटर्स राउंड टेबल' में फाइलेरियारोधी दवा सेवन के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर चर्चा
रायपुर। राज्य में फाइलेरिया उन्मूलन के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं । केंद्र व राज्य स्तर पर 2027 तक फ़ाइलेरिया उन्मूलन का लक्ष्य रखा गया है। फ़ाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु मीडिया सहयोगियों की महत्वपूर्ण भूमिका को समझते हुए आगामी 10 अगस्त से राज्य के फाइलेरिया प्रभावित 7 जिले दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, जांजगीर चाम्पा, सक्ति, महासमुंद, मुंगेली के 23 विकासखण्डों की 67 लाख आबादी को फाइलेरिया मुक्त करने के लिए सामूहिक दवा सेवन गतिविधि की शुरुआत की जा रही है। दवा सेवन गतिविधि के प्रति जन-मानस में अधिक से अधिक जागरूकता फैलाने के लिए आज रायपुर स्थित पुराने डीएचएस भवन के डीकेएस परिसर में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, छतीसगढ़ द्वारा फ़ाइलेरिया उन्मूलन में मीडिया सहयोगी संस्था ग्लोबल हेल्थ स्ट्रेटजीज के समन्वय से प्रमुख मीडिया संस्थानों के सम्पादकों , उप-सम्पादकों एवं ब्यूरो चीफ को फाइलेरिया रोग के प्रति और अधिक संवेदनशील करने के लिए एडिटर्स मीट का आयोजन किया गया ।
इस अवसर पर संचालक महामारी नियंत्रण, डॉ. सुभाष मिश्रा ने उपस्थित मीडिया सहयोगियों से संवाद करते हुए बताया कि राज्य सरकार फाइलेरिया रोग के उन्मूलन हेतु प्रतिबद्ध है और राष्ट्रीय फ़ाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के दिशा-निर्देश के अनुसार लोगों को इस रोग से सुरक्षित रखने के लिए सामूहिक दवा सेवन गतिविधि आयोजित की जा रही है । उन्होंने बताया कि संक्रमित क्युलेक्स मच्छर के काटने से फैलेने वाला यह एक भयावह रोग है। जिसमें एक बार शारीरिक अंगों में सूजन आ जाए तो कोई उपचार या ऑपरेशन सफल नहीं होता। चूँकि इसकी पहचान सूजन आने से होती है ,जिसका उपचार नहीं हो पाता, अतः बचाव ही इसका एकमात्र उपचार है। यह संक्रमण मच्छर से फैलता है , अतः मच्छरदानी का उपयोग करना चाहिए ,घर के आसपास पानी जमा न होने दें, साफ़ सफ़ाई रखें तो फ़ाइलेरिया के साथ मलेरिया और डेंगू से भी बचा जा सकता है ।
किसी भी आयु वर्ग में होने वाला यह संक्रमण लिम्फैटिक सिस्टम को नुकसान पहुंचाता है और अगर इससे बचाव न किया जाए तो इससे शारीरिक अंगों में असामान्य सूजन होती है। फाइलेरिया के कारण चिरकालिक रोग जैसे हाइड्रोसील (अंडकोष की थैली में सूजन), लिम्फेडेमा (अंगों की सूजन) व काइलुरिया (दूधिया सफेद पेशाब) से ग्रसित लोगों को अक्सर सामाजिक बहिष्कार का बोझ सहना पड़ता है, जिससे उनकी आजीविका व काम करने की क्षमता भी प्रभावित होती है। उन्होंने बताया कि सामूहिक दवा सेवन कार्यक्रम के दौरान,फाइलेरिया रोधी दवाएं स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा घर-घर जाकर, अपने सामने निःशुल्क खिलाई जाएगी | ये दवाएं पूरी तरह सुरक्षित हैं | किसी भी स्थिति में, दवाओं का वितरण नहीं किया जायेगा। दवाई का सेवन खाली पेट नहीं करना है। 2 वर्ष से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती महिलाओं और अति गंभीर रूप से बीमार व्यक्तियों को फाइलेरिया रोधी दवाएं नहीं खिलाई जाएगी ।
इस अवसर पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अधिकारी, विभिन्न मीडिया माध्यमों के प्रतिनिधि व अन्य सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित थे ।
रायपुर से गुजरने वाली 7 ट्रेनें कैंसिल, रेलवे ने 4 और 5 अगस्त को किया रद्द
रायपुर। छत्तीसगढ़ से सफर करने वाले यात्रियों को एक बार फिर से परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। हावड़ा मुंबई मेल लाइन पर स्थित दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत बिलासपुर नागपुर सेक्शन में 4 अगस्त को 18 घंटे तक इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाना है। यह कार्य 4 अगस्त सुबह 9 बजे से शुरू होकर 5 अगस्त के तड़के 3 बजे तक किया जाना है। जिसके चलते 7 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है।
रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार 4 अगस्त को रायपुर से चलने वाली 08707 रायपुर-दुर्ग मेमू, दुर्ग से चलने वाली 08708 दुर्ग-रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल, रायपुर से चलने वाली 08729 रायपुर – डोंगरगढ़ मेमू पैसेंजर स्पेशल, रायपुर से चलने वाली 08709 रायपुर-डोंगरगढ़ मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी। वहीं 5 अगस्त को डोंगरगढ़ से चलने वाली 08710 डोंगरगढ़- रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल, और डोंगरगढ़ से चलने वाली 08730 डोंगरगढ़- रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी। वहीं 4 अगस्त, 3 को अंतागढ़ से चलने वाली 08815 एवं 08816 अंतागढ़-रायपुर- अंतागढ़ डेमू स्पेशल रायपुर एवं दुर्ग के बीच रद्द रहेगी।
बड़ी खबरः संविदा कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त, कहा- भूपेश हैं तो भरोसा है
रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीते एक महीने से चल रही संविदा कर्मचारियों की हड़ताल आज समाप्त हो गई है। बता दें कि 3 जुलाई से नियमितिकरण की मांग को लेकर संविदा कर्मचारी हड़ताल पर थे। जिसकी समाप्ती की जानकारी छत्तीसगढ़ सर्व विभागीय संविदा कर्मचारी महासंघ ने दी है। संघ ने भूपेश है तो भरोसा है कहते हुए हड़ताल स्थगित कर दी।

बिजली लागत 40 पैसे बढ़ी, आम घरेलू उपभोक्ताओं पर केवल 15-18 पैसे का पड़ेगा भार
मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन 2 अगस्त को.... दावा-आपत्ति के बाद 4 अक्टूबर को होगा अंतिम प्रकाशन
रायपुर। प्रदेश में विधानसभा चुनाव नजदीक है। ऐसे में निर्वाचन आयोग अपनी तैयारी में जुट गया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी रीना बाबा साहेब कंगाले ने बताया कि 2 अगस्त को मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन किया जाएगा। वहीं द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का काम भी 2 अगस्त से शुरू हो रहा है। ज्यादा से ज्यादा लोगों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए प्रेरित करने इस दिन मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा राजधानी रायपुर में वॉकेथान का आयोजन किया जा रहा है।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने प्रेस वार्ता में बताया कि प्रदेश केस इस बार कुल 24 हजार 109 मतदान केंद्र होंगे। इसमें से 204 केंद्र नये है। 2 अगस्त को मतदाता सूची प्रकाशन के साथ 31 अगस्त पर इसमें दावा-आपत्ति दर्ज की जा सकती है। 22 सितंबर तक दावा-आपत्ति का निराकरण किया जाएगा। आयोग द्वारा 4 अक्टूबर को अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने शहर के युवाओं, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगों, तृतीय लिंग समुदाय के लोगों, समाज सेवी संस्थाओं तथा शासकीय अधिकारियों-कर्मचारियों सहित सभी नागरिकों से इसमें भाग लेने की अपील की है। वॉकेथान 2 अगस्त को सवेरे सात बजे जी.ई. रोड स्थित गांधी उद्यान चौक से शुरू होकर शहीद स्मारक भवन में समाप्त होगी।
आहार औषधि की तरह हो, नहीं तो औषधि आहार बन जाएगाः डॉ सीताराम साहू
रायपुर। सात्विक जीवन पद्धति न केवल रोगों को दूर रखकर शरीरिक समस्या से बचाता है बल्कि मानसिक परेशानियों को भी हमसे दूर रखता है। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी में सात्विक पद्धति से मधुमेह प्रबंधन विषय पर आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रभारी मुख्य अभियंता ( प्रशिक्षण) डॉ सीताराम साहू ने ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि मधुमेह आधुनिक जीवन शैली से उपजी वैश्विक बीमारी है। भारत में विशेषकर इसके मरीज बड़ी तेजी से बढ़ते जा रहे हैं।
यह न केवल व्यक्ति को शारीरिक रूप से कमजोर बनाता है बल्कि मानसिक रूप से निर्बल कर देता है। केन्द्रीय प्रशिक्षण संस्थान,गुढ़ियारी में विगत दिवस आयोजित कार्यक्रम में कार्यपालक निदेशक ( मानव संसाधन) अशोक वर्मा, मुख्य अभियंता शैलेन्द्र तंवरधारी, हर्ष मेश्राम, वरिष्ठ कल्याण अधिकारी केबीएल चौकसे सहित पॉवर कंपनी के विभिन्न कार्यालयों के 50 अधिकारी- कर्मचारी शामिल हुए।
प्राकृतिक चिकित्सक एवं विपश्यना ध्यान के आचार्य डॉ सीताराम साहू ने प्रशिक्षणार्थियों को स्वस्थ जीवन के लिए तन और मन के पोषण पर बल दिया। उन्होंने कहा कि प्रकृति के नियम अचूक एवं अटूट हैं। यदि तन एवं मन में विकार होता है तो प्रकृति दण्ड देती है जो कि रोग, दुःख एवं बेचैनी के रूप में सामने आता है। उन्होंने कहा कि सात्विक जीवन में आहार तथा विचारों की सात्विकता शामिल है। उन्होंने कहा कि आहार औषधि की तरह लेनी चाहिए अन्यथा औषधि को आहार की तरह लेने की जरूरत पड़ जाती है। उन्होंने कहा कि कोई शारीरिक रोग हो जाए तो ऐसे विकार को दूर करने के लिये प्राकृतिक चिकित्सा एवं मन के विकार को दूर करने के लिये विपश्यना ध्यान कारगर उपाय है। साहू ने बताया कि पैर गरम, पेट नरम और सिर ठंडा होना एक स्वस्थ व्यक्ति की प्राथमिक पहचान है।
सीताराम साहू ने प्रतिभागियों को मन को शांत रखने के लिए सहज स्वाभाविक श्वांस के आधार पर आनापान ध्यान का अभ्यास करवाया तथा जानकारी दी कि थोड़ी देर के आनापान के अभ्यास से बेचैनी दूर होती है, मन मजबूत होता है तथा याददाश्त तेज होता है।
भिलाई में फर्जी मुन्ना भाई दे रहा था पेपर, पुलिस ने किया गिरफ्तार
रायपुर। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के फारेन मेडिकल ग्रेजुएट एक्जामिनेशन (एफएमजीई) की परीक्षा में मूल परीक्षार्थी की जगह शामिल हुए एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि, दूसरे कैंडिडेट्स ने इसकी शिकायत की थी। इस शिकायत पर पुलिस ने दस्तावेजों की जांच की तो शिकायत सही मिली। इसके बाद पुलिस ने युवक को गिरफ्तार किया। मामला पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र का है।
दरअसल, पार्थिव कॉलेज सिरसाकला में 20 जुलाई को फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन की परीक्षा आयोजित की गई थी। एग्जाम होने के बाद एक कैंडिडेट्स ने पुलिस में लिखित शिकायत की थी कि इस परीक्षा में मुन्ना भाई भी बैठा था। उसने बताया कि, एफएमजीई की परीक्षा में रिबादिया धुरविल कुमार हर्षद भाई की जगह किसी और ने परीक्षा दी। शिकायत मिलते ही पुलिस ने दस्तावेजों की जांच की। इसमंर शिकायत सही पाई गई। पुलिस ने जब इस मामले की तस्दीक की तो पता चला कि परीक्षा लखनऊ निवासी मनीष यादव ने दी थी।
पुलिस ने आरोपी मनीष यादव के खिलाफ धारा 420, 467, 468, 471, 34 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक जांच में पाया गया है कि, मकान नंबर 537/3 पश्चिम बिहार कॉलोनी गोमती नगर लखनऊ निवासी 31 वर्षिया मनीष यादव ने दूसरे की परीक्षा देने के लिए पहले फर्जी दस्तावेज बनाए। उसके बाद वो परीक्षा केन्द्र पार्थिवी कॉलेज पहुंचा और खुद को रिबादिया धुरविल कुमार हर्षद भाई बताते हुए उसकी जगह परीक्षा दी। पुलिस इस मामले में पूछताछ कर रही है कि वो किसी कहने पर यहां परीक्षा देने आया। उसे इसके लिए कितने रुपए का लालच दिया गया। साथ ही इसमें किन-किन लोगों की संलिप्तता है।
जब तक आप स्वयं फैसला नहीं करते कोई आपके जीवन को नहीं बदल सकता
रायपुर। हम सभी जानते है कि नशा करना हमारे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। इसके बाद भी हम नशा करना नहीं छोड़ते है। यानी किसी चीज का ज्ञान होना जीवन परिवर्तन के लिए आवश्यक नहीं, बल्कि उस ज्ञान का जीवन में उपयोग करना आपकी जिंदगी में बदलाव ला सकता है। उक्त बातें छत्तीसगढ़ स्टील री रोलर्स एसोसिएशन के कार्यक्रम में पहुंचे मोटिवेशनल स्पीकर सोनू शर्मा ने कहीं। उन्होंने लाइफ और बिजनेस में कैसे आगे बढ़े इस पर अपनी स्पीच दी। जिन्हें सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
मोटिवेशनल स्पीकर सोनू शर्मा ने कहा कि हम य़ह मानते आए है कि ज्ञान ही सबसे बड़ी ताकत है। परंतु यह असत्य है। जब तक आप स्वयं खुद को बदलने का फैसला नहीं ले लेते, तब तक आपको कोई बदल नहीं सकता है। आप जिस क्षेत्र में काम करते है, उसे सर्वश्रेष्ठ बनाने का प्रयास करें।
सोनू शर्मा ने मिशन गोल्स को लेकर बताया कि जिन लोगों के पास गोल्स नहीं होते, उनकी जिंदगी भी गोल-मोल होती है। समस्या क्या है यह नहीं पता फिर भी कहते है कि सबकुछ ठीक चल रहा है। फिर धंधा क्यों नहीं चल रहा। इंसान की यह सबसे बड़ी खासियत है कि वह बदल सकता है। इसलिए दृढ़ संकल्प, कड़ी मेहनत के साथ आप खुद को बदलिए।
सोनू शर्मा ने कहा कि यह सबको पता है कि 500 हजार किमी चलने के बाद कार का आइल चेंज करना पड़ता है, फिर बिजनेस और लाइफ में बदलाव क्यों नहीं। क्या होने वाला है इसकी तैयारी करते रहिए और बदलाव नहीं लाएंगे तो यूजलेस ही आपके पास बचेगा। अपने आप पर विश्वास करो।
जूनियर डाक्टरों की हड़ताल..... ओपीडी में डॉक्टर नहीं, सरकारी अस्पतालों में पहले दिन ही चरमराई व्यवस्था
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के आंबेडकर अस्पताल बिलासपुर के सिम्स मेडिकल कॉलेज अस्पताल, रायगढ़, कोरबा, अंबिकापुर, जगदलपुर मेडिकल कॉलेज समेत तमाम सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में व्यवस्था चरमरा गई है। जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल के कारण ओपीडी में सीनियर्स डॉक्टर्स ही बैठे हैं और बाकी चैंबर्स खाली हैं। मरीजों की कतार सिर्फ सीनियर्स के चैंबर्स के बाहर हैं. उधर, वार्डों में मरीजों को देखने के लिए कोई नहीं है।
बता दें कि जूनियर डॉक्टर्स अपना स्टायपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर पहले से ही चरणबद्ध आंदोलन करते आ रहे है। इसी के तहत बीते गुरुवार से वे काली पट्टी लगाकर काम कर रहे थे। मंगलवार से उन्होंने कामबंद हड़ताल का ऐलान किया है। उसी के अनुरूप उन्होंने हड़ताल शुरू कर दी है, इसी के साथ मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में व्यवस्था भी चरमरा गई है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ओपीडी से लेकर आईपीडी तक सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल सीनियर डॉक्टर्स व जूडा के मिलकर काम करने से संचालित होते हैं। ज्यादातर अस्पतालों में सीनियर्स सीमित संख्या में हैं, जिनकी जिम्मेदारी कॉलेज में पढ़ाने की भी होती है. अधिकांश जगहों पर जूनियर डॉक्टर ही बैठते हैं। अब जब वे हड़ताल पर हैं तो दोनों ही व्यवस्थाएं चरमरा गई हैं।
जूडो को 53,550 रुपये से लेकर 59,220 रुपये स्टायपेंड मिल रहे हैं. जूनियर डॉक्टर इसे बढ़ाकर 95,488 से 1.01 लाख रुपये प्रतिमाह करने की मांग कर रहे हैं. इंटर्न छात्रों को 12 हजार 500 रुपये व बांडेड एसआर को 55 हजार रुपये स्टायपेंड मिल रहा है, अन्य राज्यों में यह कहीं ज्यादा है।
सात दिन की नवजात को बचाने श्रमिक पिता पहुंचा हैदराबाद.... मुख्यमंत्री को पता चला तो इलाज के लिए तत्काल पांच लाख की घोषणा की
तेल कंपनियों ने कमर्शियल सिलेंडर की कीमत घटाई, घरेलु यथावत बरकरार
रायपुर। बढ़ती महंगाई के बीच एक अगस्त को तेल कंपनियों ने एलपीजी की कीमतों में बड़ा बदलाव किया है। तेल कंपनियों ने मंगलवार को एलपीजी दाम में कटौती की है। 19 किलो के कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में अब 99.75 रुपए की कटौती की गई है। हालांकि, घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। राजधानी रायपुर में 91.50 रुपए की कटौती हुई है। इसके साथ ही राजधानी रायपुर में कमर्शियल गैस सिलेण्डर 1900.50 रुपए तक पहुंच गया है। वहीं दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कीमतें 1680 रुपए पहुंच गई हैं।
तेल कंपनियां हर महीने की 1 और 16 तारीख को रसोई गैस की कीमत में बदलाव करती हैं। जुलाई में तेल कंपनियों की तरफ से 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में सात रुपये की वृद्धि की गई थी। इस बढ़ोतरी के बाद रायपुर में 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर का दाम 1,992 रुपये प्रति सिलेंडर हो गया था। अब इसमें 99.75 रुपए कटौती की गई। इसके साथ ही रायपुर में अब कमर्शियल सिलेण्डर 1,893 रुपए के लगभग बिकेगा। वहीं 14.2 Kg के घरेलू गैस सिलेण्डर के दाम 1,174 रुपए ही रहेंगे।
मतदाता सूची पुनरीक्षण 2 अगस्त से, लोगों को जागरूक करने वॉकेथान का आयोजन
पॉवर कंपनी में मुख्य अभियंता सिन्हा विदाई, सहायक प्रबंधक राव एवं अनुभाग अधिकारी नायक भी हुए सेवानिवृत्त
बेरोजगारी भत्ता योजना: बेरोजगार युवाओं को अब तक 112 करोड़ रूपए से अधिक राशि का किया जा चुका है भुगतान
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि यह खुशी की बात है कि प्रदेश में युवाओं को कौशल विकास का प्रशिक्षण दिया जा रहा है और लगातार युवाओं को नौकरियां भी मिल रही है। आज जिन युवाओं को नियुक्ति पत्र मिले हैं। उन्हें शुभकामनाएं देता हूं। यह निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है। जैसे-जैसे युवा प्रशिक्षित होंगे, उन्हें कौशल अनुरूप रोजगार से जोड़ने का कार्य भी चलता रहेगा। मुख्यमंत्री बेरोजगारी भत्ता की चौथी किश्त के ऑनलाईन अंतरण कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे।
मुख्यमंत्री ने अपने निवास कार्यालय में बेरोजगारी भत्ता योजना के तहत चौथी किश्त के रूप में प्रदेश के 1 लाख 22 हजार 625 हितग्राहियों को 31 करोड़ 71 लाख रूपए की राशि सीधे उनके खाते में अंतरित की। बेरोजगारी भत्ता की अप्रैल, मई, जून और जुलाई माह की चार किश्तों को मिलाकर हितग्राहियों के खाते में अब तक 112 करोड़ 43 लाख 30 हजार रूपए की राशि का भुगतान किया जा चुका है। आज अंतरित की गई राशि में अप्रैल माह के शेष 147 लाभार्थियों को चार माह तथा मई माह के शेष 373 लाभार्थियों को तीन माह का और जून माह के शेष 3028 लाभार्थियों को दो माह का बेरोजगारी भत्ता जारी किया गया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान प्रतीक स्वरूप बेरोजगारी भत्ता के प्रशिक्षित हितग्राहियों को नौकरी का ऑफर लेटर प्रदान किया।
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि युवाओं को रोजगार से जोड़ना हमारी प्राथमिकता है और इसके लिए हम लगातार प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 36 आईटीआई के आधुनिकरण के लिए 1188.36 करोड़ परियोजना के लिए एमओयू भी किया गया है। जिससे युवाओं को 06 नवीन तकनीकी ट्रेड के साथ ही 23 शॉट टर्म कोर्स में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इससे लगभग प्रति वर्ष 10 हजार युवाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इन युवाओं को विभिन्न उद्योगों में नियोजित कराया जाएगा। युवाओं को अपनी तरक्की के राह में आर्थिक परेशानियों का सामना न करना पड़े, इसलिए हमने बेरोजगारी भत्ता देने और पीएससी व व्यापम की प्रतियोगी परीक्षाओं में शुल्क माफ कर उन्हें बड़ी राहत देने का काम किया है।
बांस के ट्री गार्ड से युवाओं को मिला स्व रोजगार, पौधे को पशुओं से सुरक्षित रखने के लिए ट्री गार्ड उपयोगी
15 अगस्त के जिला स्तरीय समारोह में नक्सली हिंसा में शहीदों के परिवारजनों को किया जाएगा आमंत्रित
मतदाता पुरनरीक्षण 2 अगस्त से शुरू होगा, नये मतदाता जुड़वा सकेंगे नाम
रायपुर। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने आगामी 2 अगस्त से शुरू हो रहे मतदाता सूची के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण में लोगों से सहभागिता बढ़ाने की अपील की है। उन्होंने निर्वाचक नामावली को त्रुटिरहित बनाने मृत एवं स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटवाने तथा 1 अक्टूबर को 18 वर्ष पूर्ण कर रहे युवाओं को अपना नाम जुड़वाने के लिए आवेदन करने की अपील की है।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती कंगाले ने बताया कि राज्य में 2 अगस्त से 31 अगस्त तक मतदाता सूची में नया नाम जुड़वाने और इसमें संशोधन का कार्य किया जाएगा। इस दौरान मतदाता के पते में संशोधन व परिवर्धन तथा नया ईपिक कार्ड बनाने की भी कार्यवाही की जाएगी। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने राज्य के सभी नागरिकों से आग्रह किया है कि वे लोकतंत्र की इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी में अपनी सहभागिता निभाएं।