BREAKING NEWS : छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य की दिशा में... मुख्यमंत्री की एक और बड़ी घोषणा... विशेष सहायता के तहत अब मिलेंगे 25 लाख
2023-08-10 03:27 PM
703
रायपुर। छत्तीसगढ़ में भूपेश सरकार स्वास्थ्य की दिशा में लगातार बेहतर प्रयास कर रही है। लोगों को मुफ्त और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सके, इसलिए एक तरफ जहां सरकारी अस्पतालों को सुविधा संपन्न बनाया गया है, तो वहीं अस्पतालों की संख्या में भी इजाफा किया जा रहा है। इतना ही नहीं, लोगों के स्वास्थ्य के लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम भी अस्पतालों में मौजूद है।
देश में प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना का लाभ हर किसी को मिल रहा है। बड़ी संख्या में लोग सरकारी और निजी अस्पतालों में आयुष्मान योजना के तहत स्वास्थ्य लाभ भी प्राप्त कर रहे हैं। तो दूसरी तरफ प्रदेश में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक तरफ जहां खूबचंद बघेल स्वास्थ्य योजना लागू किया हुआ है, तो वहीं सरकारी अस्पतालों में मुफ्त उपचार की व्यवस्था भी कर दी है। जिसकी वजह से प्रदेश के लोगों को उपचार के पीछे अब पैसे खर्च नहीं करने पड़ रहे हैं।
गौरतलब है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए 'मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना' को भी लागू किया है, जिसके तहत 20 लाख रुपए तक की सहायता अब तक प्रदान की जाती रही है, जिसका लाभ बड़ी तादाद में गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोगों ने उठाया है।
मुख्यमंत्री जी ने विधानसभा में की बड़ी घोषणा
— CMO Chhattisgarh (@ChhattisgarhCMO) August 10, 2023
-#मुख्यमंत्री_विशेष_स्वास्थ्य_सहायता_योजना के तहत अब मिलेंगे 25 लाख रुपये, पहले मिलते थे 20 लाख
-उत्कृष्ठ स्वास्थ्य सेवाओं का गढ़ हमारा छत्तीसगढ़
#छत्तीसगढ़_नहीं_रुकेगा#chhattisgarh#छत्तीसगढ़_सरकार_भरोसे_की_सरकार#cgmodel… pic.twitter.com/j55XnE3xOD
अब योजना की राशि में 5 लाख का इजाफा कर दिया गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अब इस योजना के तहत 25 लाख रुपए तक स्वीकृत किए जाने की घोषणा की है। इससे प्रदेश के उन गरीब लोगों को और भी संबल मिलेगा, जो लोग गंभीर बीमारियों से लड़ रहे हैं और आर्थिक समस्या की वजह से अपना इलाज कराने में संकोच करते हुए मौत को गले लगा लेते हैं।

