रायपुर
आय और जाति प्रमाण पत्र के लिए... सरकार ने जारी किया अस्थायी निर्देश... पटवारियों के हड़ताल के मद्देनजर विकल्प
आदेश में यह स्पष्ट किया गया है कि किसी भी स्थिति में इन प्रमाण पत्र के लिये आवेदकों से ऐसे दस्तावेजों की मांग नहीं की जावे जिसकी पूर्ति के लिये आवेदक को पटवारी के प्रतिवेदन पर निर्भर होना पड़े। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उपरोक्त निर्देशों के कड़ाई से पालन कराया जाना सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए हैं। यह निर्देश आगामी आदेश पर्यंत प्रभावशील रहेगा।
पटवारी हड़ताल से हो रही असुविधा... आय एवं जाति प्रमाणपत्र जारी करने के संबंध में अस्थाई निर्देश जारी
चुनाव आयोग के तैयार किया विधानसभा चुनाव का खाका, बढ़ गए पांच लाख नये वोटर्स
रायपुर। छत्तीसगढ़ में इस वर्ष विधानसभा चुनाव होना है। चुनाव को लेकर जहां भाजपा और कांग्रेस तैयारी में जुट गए है. वही 8 और 9 जून को केंद्रीय चुनाव आयोग ने छत्तीसगढ़ में होने वाले चुनाव की तैयारी की समीक्षा की। केंद्रीय चुनाव आयोग की टीम ने विधानसभा चुनाव को लेकर खाका तैयार कर लिया है। दिल्ली से आई टीम समीक्षा के बाद लौट गई है। वहीं चुनाव आयोग के अनुसार इस वर्ष प्रदेश में पांच लाख से ज्यादा वोटर्स बढ़ने की संभावना है। नए मतदाताओं के लिए चुनाव आयोग 375 मतदान केंद्र (पोलिंग बूथ) बनाए जा सकते हैं। बता दें कि प्रदेश में कुल वोटर्स 1.94 करोड़ है।
रायपुर में आई केंद्रीय चुनाव आयोग की टीम ने शुक्रवार को प्रदेश के 15 जिलों के कलेक्टर-एसपी तथा आला अफसरों के साथ मंथन किया। गुरुवार को 18 जिलों के अफसरों से डेटा लिया गया था। शनिवार की बैठक में तय हुआ कि एक परिसर से बूथ घटाने तथा संख्या बढ़ाने पर राजनीतिक दलों के साथ भी संवाद होगा। हर बूथ में अधिकतम 1500 वोटरों के मतदान के ही इंतजाम रहेंगे।
इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग की तैयारियां लगभग अंतिम चरणों में है। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होने से पहले इन सूचियों को दुरस्त किया जा रहा है। इसके लिए नए मतदाताओं का नाम जोड़ने, काटने, त्रुटि सुधार का कार्य तेज गति से किया जा रहा है। जल्द ही अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।
हेलीकाप्टर जॉयराइड कर मेधावी छात्र बोले- आसमान की सैर कर आया मजा, कभी सोचा न था ऐसा भी होगा
रायपुर। 10वीं और 12वीं की प्रावीण्य सूची में आने वाले मेधावी छात्रों ने हेलीकाप्टर जायराइड किया। स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने हरी झंडी दिखाकर हेलीकाप्टर को रवाना किया। 2023 की वार्षिक प्रावीण्य सूची में स्थान बनाने वाले 78 छात्र छात्राएं ने हेलीकाप्टर जॉयराइड किया। वहीं 2022 में प्रावीण्य सूची के आने वाले 125 मेधावी विद्यार्थियों को भी मौका मिला।
रात भर सो नहीं पाया, हेलीकॉप्टर में बैठा और बहुत मजा आया
जशपुर जिले के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में कक्षा बारहवीं के छात्र, देवकुमार देवांगन ने कहा कि मैं आज रातभर सो नहीं पाया, बार-बार घड़ी देख रहा था, कब सुबह होगी और कब मैं हेलीकॉप्टर में बैठूंगा। आखिरकार मैं हेलीकॉप्टर में बैठा और बहुत मजा आया। देव ने बताया कि जबसे मुझे यह ख़बर मिली थी मैं बहुत खुश था कि कब यह दिन आयेगा। मेरे परिवार में सभी लोग खुश है इसका कारण है मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, जिन्होंने हमें मौका दिया हेलीकॉप्टर में घूमने का।
मुझे यह मौका मिला मैं बहुत खुश हूं
विशेष पिछड़ी जनजाति की छात्रा गायत्री धनुषधारी, कक्षा बारहवीं की छात्रा है। उसने 85.02% के साथ परीक्षा प्रथम की है। गायत्री अमरतरा हायर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा है। गायत्री ने बताया कि हेलीकॉप्टर में बैठकर सपना सच होने जैसा लग रहा। मैं इस पल को कभी नहीं भूलूंगी। मेरा पूरा परिवार बहुत खुश है। मैं नीट की तैयारी करके डॉक्टर बनना चाहती हूं। गायत्री गरियाबंद जिले के ग्राम तेरेंगा में रहती है, माता-पिता दोनों किसान हैं।
आज का दिन कभी नहीं भूलूंगी
एन कुमारी बैगा, कक्षा दसवीं, 88.16% अंक के साथ प्रथम आई है। एन कुमारी स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी विद्यालय, बोड़ला की छात्रा हैं। एन कुमारी कबीरधाम जिले के गांव मन्नाबेदी से हैं। हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करती है। एन कुमारी ने बताया कि हम पांच बहन एक भाई हैं। माँ गांव के ही प्राइमरी स्कूल में रसोइया का काम करती हैं। मेरा पूरा परिवार बहुत ख़ुश है। मेरी दीदी मुझे यहां लेकर आई है। मैं नीट की तैयारी करके डॉक्टर बनना चाहती हूं।
डॉक्टर बनना चाहती है सुनीता
सुनीता बैगा, कक्षा बारहवीं, 74.08% अंक के साथ प्रथम आई है। सुनीता स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी महाविद्यालय की छात्रा हैं। सुनीता नवगठित जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर से यहां आई है, सुनीता ने बताया कि हम 3 बहन और एक भाई हैं। मैं आगे डॉक्टर बनना चाहती हूं इसके लिए नीट की कोचिंग भी कर रही हूं। हेलीकॉप्टर जॉयराइड को लेकर अपने अनुभव में सुनीता ने बताया कि बहुत अच्छा लग रहा है। मैं पहली बार हेलीकॉप्टर में बैठी हूं। मेरे परिवार का कोई भी सदस्य अब तक हेलीकॉप्टर में नहीं बैठे हैं।
एयरोस्पेस के क्षेत्र में जाना चाहती है प्रतिज्ञा
प्रतिज्ञा जुर्री, कक्षा बारहवीं, 84.06% अंक के साथ प्रथम आई है। प्रतिज्ञा के माता-पिता श्रमिक हैं, रोजी-मजदूरी कर गुजर-बसर करते हैं। प्रतिज्ञा नारायणपुर जिले के जीवलापदर गांव से हैं, वह नारायणपुर में स्थित रामकृष्ण मिशन स्वामी विवेकानंद विद्यापीठ की छात्रा हैं। प्रतिज्ञा ने हेलिकॉप्टर जॉयराइड के अपने अनुभव में बताया कि इतनी दूर रहकर कभी मन में ये बात नहीं आई कि हेलीकॉप्टर में सवार होउंगी, लेकिन मुख्यमंत्री ने बड़ी खुशी दे दी। बहुत मजा आ रहा है।
मैंने कभी नहीं सोचा था कि हेलीकॉप्टर में बैठ सकूंगी
दीपिका, कक्षा दसवीं, 78.33% अंक के साथ प्रथम आई है। दीपिका के माता-पिता किसान हैं, खेती-किसानी करते हैं। दीपिका धमतरी जिले के ग्राम गीतकारगुड़ा में रहती है और उसने दसवीं की परीक्षा फरसिया में स्थित शासकीय विद्यालय में पढ़कर उत्तीर्ण की है। दीपिका बताती हैं कि आज बहुत अच्छा लग रहा है, मैं बहुत खुश हूं, मैंने कभी नहीं सोचा था कि हेलीकॉप्टर में बैठ सकूंगी, मुख्यमंत्री जी को धन्यवाद उन्होंने मुझे यह मौका दिया।
सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा नरगिस ने पास की दसवीं की परीक्षा, बोली पापा का सपना पूरा करना है
रायपुर। नरगिस खान बालोद जिले के ग्राम घुमका की रहने वाली है। नरगिस स्वामी आत्मानंद स्कूल बालोद की छात्रा है। नरगिस प्रतिभाशाली छात्रा है, इन्हें विशेष रूप से हेलीकॉप्टर राइड के लिए आमंत्रित किया है। नरगिस ने बताया कि मैंने कक्षा सातवीं और दसवीं, दोनों परीक्षाएं दिलाई हैं। दसवीं कक्षा में 90.50% और कक्षा सातवीं में 99.83% अंक मिले हैं। नरगिस ने बताया कि बचपन से ही उसकी रूचि पढ़ाई के प्रति अधिक है, इसलिए वह लगातार पढ़ते रहना चाहती है।
नरगिस यूपीएससी टॉपर बनना चाहती है, उसने बताया कि उसके पिता का सपना था कि मैं यूपीएससी टॉप करूँ, इसलिए मैं लगातार पढ़ाई कर रही हूं। नरगिस ने बताया कि बहुत खुशी हुई जब मुझे पता चला कि हेलीकॉप्टर राइड के लिए आपको आमंत्रित किया जाता है, तब हमारा परिवार यहां आया। मुख्यमंत्री जी का बहुत-बहुत धन्यवाद। मुझे जैसे बच्चे कभी नहीं सोच सकते कि हम हेलीकॉप्टर में बैठ पाएंगे मगर मुख्यमंत्री जी ने हमें यह मौका दिया।
G-20 के शिक्षा समूह की बैठक में गूंजेगी छत्तीसगढ़ की स्थानीय बोली-भाषा वाली पढ़ाई
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप प्रदेश के बच्चों को 16 बोली-भाषा में अध्ययन-अध्यापन कार्य करा रही है। इसके लिए अधिक से अधिक शिक्षण सामग्री का निर्माण भी किया जा रहा है। अभी जिन बोली-भाषा में पढ़ाई हो रही है,
उनमें इनमें छत्तीसगढ़ी (रायपुर, दुर्ग, बस्तर, बिलासपुर एवं सरगुजा संभाग), दोरली, हल्बी, भतरी, धुरवी, गोंडी (कांकेर क्षेत्र ), गोंडी (दंतेवाड़ा क्षेत्र), गोंडी (बस्तर क्षेत्र), सादरी, कमारी, कुडुख, बघेली, सरगुजिहा, बैगानी और माडिया शामिल हैं।
छत्तीसगढ़ की ओर से केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की ओर से 17 से 22 जून तक सावित्रबाई फुले पुणे यूनिवर्सिटी, पुणे में आयोजित बैठक में स्थानीय बोली-भाषा में हो रही पढ़ाई को ही छत्तीसगढ़ की ओर से प्रस्तुत किया जाएगा। प्रदेश से स्कूल शिक्षा सचिव डा. एस. भारतीदासन इसमें शामिल हो सकते हैं। बैठक में देशभर के स्कूल शिक्षा सचिवों, केंद्रीय विद्यालयों, सीबीएसई स्कूलों, जवाहर नवोदय विद्यालयों के प्राचार्यों को आमंत्रित किया गया है।
G-20 बैठक से पहले मूलभूत साक्षरता के अंतर्गत किए गए कार्यों के अध्ययन के लिए छत्तीसगढ़ का एक दल मध्यप्रदेश गया है और मध्यप्रदेश से एक दल छत्तीसगढ़ के भ्रमण पर है। इस शैक्षिक भ्रमण के दौरान छत्तीसगढ़ के दल ने रूम टू रीड की ओर से विकसित 50 कहानियों के कार्ड को बच्चों द्वारा फर्राटेदार तरीके से पढ़ते देखकर इसी प्रकार के कार्ड छत्तीसगढ़ के स्थानीय भाषाओं में अनुवाद कर उपलब्ध करवाने की मांग की।
प्रदेश में स्थानीय सामग्री बनाए जाने के क्रम में राज्य में एक ऐसा दल तैयार किया जा रहा है जो बच्चों के लिए कहानी लिखने में दक्ष हो सकेगा। ऐसे लगभग 20 शिक्षकों की पहचान कर उन्हें बच्चों के लिए कहानी लिखने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का कवर्धा हेलीपेड पर आत्मीय स्वागत
मुख्यमंत्री का 9 जून को बालोद, कबीरधाम और बिलासपुर जिले का दौरा
मोतीबाग चौक में पीएनबी के एटीएम में लगी आग, आसपास की दुकानें आई चपेट में
रायपुर। भीषण गर्मी में आगजनी की घटनाएं बढ़ जाती है। ऐसे में राजधानी रायपुर के मोतीबाग चौक स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम में शुक्रवार सुबह आग लग गई। आग गोल बाजार स्थित कांपलेक्स में लगी। कांपलेक्स में ही मोतीबाग के पास पंजाब नेशनल बैंक का एटीएम भी आग की चपेट में आ गया। आग बुझाने के लिए दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद है।
मिल रही जानकारी के मुताबिक सुबह आग लगने से काम्प्लेक्स की 5-6 दुकानें इस आग की चपेट में आ गई। वहीं बाहर रखी गाड़ियां भी जलकर खाक हो गई। आग लगने की घटना के बाद अब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर नहीं पहुंच सकी हैं। कुछ लोगों की बिल्डिंग में फंसे होने की भी जानकारी सामने आ रही है। ये पूरा मामला गोल बाजार थाना क्षेत्र के बंजारी बाबा चौक और मोती बाग चौक के बीच की घटना है। वहीं आग लगने की वजह का अब तक पता नहीं चल सका है।
किशोरी को स्कार्पियो ने मारी टक्कर, पांच फीट उछली किशोरी, मौके पर ही मौत
रायपुर। सीपत क्षेत्र के ग्राम गुड़ी में राशन लेकर लौट रही किशोरी को स्कार्पियों के चालक ने टक्कर मार दी। तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से किशोरी पांच फीट उपर उछली। हादसे में किशोरी की मौके पर ही मौत हो गई। किशोरी के साथ चल रही उसकी सहेली को मामूली चोटें आई है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। वहीं, आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज लेकर दुर्घटना कारित वाहन की तलाश की जा रही है।
सीपत क्षेत्र के गुड़ी में रहने वाली सिमरन सूर्यवंशी (14) गुरुवार की सुबह राशन लेने के लिए गई थी। राशन लेने के बाद वह अपनी सहेली के साथ घर लौट रही थी। वह अपने घर के पास ही पहुंची थी। इसी दौरान बलौदा की ओर से आ रहे स्कार्पियो के चालक ने सिमरन और उसकी सहेली को टक्कर मार दी। तेज रफ्तार स्कार्पियो की टक्कर से सिमरन सड़क से पांच फीट उपर उछल गई। वहीं, उसकी सहेली को मामूली चोटे आई है।
हादसे के बाद स्कार्पियो का चालक तेजी से वाहन चलाते हुए बिलासपुर की ओर भाग निकला। इधर सिमरन की मौके पर ही मौत हो गई। किसी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। इस पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। सड़क दुर्घटना में मृत सिमरन के स्वजन और गांव वालों ने मुआवजे की मांग को लेकर चक्काजाम कर दिया।
जिन बच्चों ने अपने नतीजों से छुआ आसमान, 10 जून को आसमान में करेंगे हेलीकाप्टर की सैर
विभिन्न राज्यों में ऑनलाईन सट्टा का सिंडीकेट संचालित करने वाला मुख्य सरगना अभिनन्दन सहित तीन गिरफ्तार
रायपुर। राजधानी पुलिस ने थाना पंडरी क्षेत्रांतर्गत मोवा स्थित अशोका आयकन सोसायटी स्थित फ्लैट में ऑनलाईन सट्टा का सिंडीकेट संचालित करते तीन आरोपियों को पकड़ा। आरोपियान ऑनलाईन सट्टा एप जेम्स 777, लकी बुक 91 डॉटकॉम एवं अन्य एप में आईडी बनाकर, आईडी बांटकर विभिन्न राज्यों में सट्टा सिंडीकेट का संचालन करते थे। तीनों आरोपियों के कब्जे से 14 नग मोबाईल, 2 नग लैपटॉप, मैकबुक, 1 नग साउण्ड मिक्सर डिवाईस, नगदी रकम 2 लाख 80 हजार रुपये जब्त किया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 20 करोड़ से अधिक ट्रांजैक्शन डिटेल के रिकॉर्ड भी जब्त किए है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एटी क्राइम और साइबर यूनिट को सूचना मिली कि मोवा स्थित अशोक आयकन सोसायटी में अभिनंदन नत्थानी अपने साथियों के साथ आनलाइन सट्टा का संचालन कर रहा है। इसके लिए उसने पूरा सिंडिकेट खड़ा किया है। जिस पर पुलिस ने अशोका आयकन सोसायटी स्थित फ्लैट में जाकर रेड कार्यवाही की। कार्रवाई के दौरान मकान में 2 व्यक्ति मिलें। जिन्होंने पूछताछ में अपना नाम अभिनन्दन नत्थानी उर्फ मन्नू नत्थानी तथा कैलाश ठाकरे होना बताया। पुलिस ने युवकों के पास रखा लैपटॉप चेक किया तो पाया कि उसमें से जेम्स-777, लकी बुक 91 डॉटकॉम एवं अन्य ऑनलाईन सट्टा एप में आईडी बनाकर ऑनलाईन सट्टा संचालित किया जा रहा है। पूछताछ पर दोनों के द्वारा अपने साथी अश्वनी शर्मा सहित अन्य के साथ मिलकर विभिन्न राज्यों में ऑनलाईन सट्टा का सिंडीकेट संचालित करना स्वीकार किया। जिस पर पुलिस ने टना में संलिप्त आरोपी अश्वनी शर्मा को भी पकड़ा।
तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 14 नग मोबाईल फोन, 2 नग लैपटॉप, मैकबुक, 1 नग साउण्ड मिक्सर डिवाईस, नगदी रकम 2 लाख 80 हजार रुपये तथा 20 करोड़ से अधिक ट्रांजैक्शन डिटेल का रिकॉर्ड जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना पण्डरी में अपराध दर्ज किया गया।
पुलिस ने अभिनन्दन नत्थानी उर्फ मन्नू नत्थानी पिता एनजी नत्थानी निवासी 402 डायमण्ड, अशोका रतन थाना मोवा पण्डरी रायपुर, कैलाश ठाकरे पिता स्व. भारत ठाकरे उम्र 37 साल निवासी जनता कॉलोनी गुढ़ियारी रायपुर और अश्वनी शर्मा पिता मनोज शर्मा उम्र 35 साल निवासी समता कॉलोनी को गिरफ्तार किया है।
भू-अधिकार एवं ऋण पुस्तिका या किसान किताब के लिए सुझाए नया नाम और पाएं इनाम
रायपुर। किसान किताब प्रत्येक किसान के जीवन का एक अभिन्न अंग रहा है। किसान के समस्त कृषि एवं वित्तीय कार्य की अधिकारिक पुष्टि का स्त्रोत यह छोटी सी पुस्तिका ही रही है। यह कहना अतिशयोक्ति नहीं होगी कि यह किसान की अस्मिता से सीधे संबंध रखती है।
हड़ताल पर पटवारी संघ... लंबित हजारों मामले... इधर, तहसीलदारों ने भी हाथ कर दिए खड़े
प्रदेशभर में राजस्व न्यायालयों में लगभग 1.40 लाख मामले लंबित हैं। जिसमें सर्वाधिक मामले रायपुर जिले में 8,262 मामले हैं। वहीं, 22 जिले ऐसे हैं जहां तीन हजार से ज्यादा मामले लंबित चल रहे हैं। इसके अलावा सुकमा, बीजापुर और नारायणपुर में हजार से भी कम मामले लंबित पड़े हुए हैं।
राजधानी में पहले नल के लिए... अब अंडरग्राउंड इलेक्ट्रिक लाइन के लिए होगी खुदाई... बमुश्किल मिली थी गड्ढों से राहत
जयस्तंभ चौक से कोतवाली तक लगभग 5 करोड़ 90 लाख लागत से अंडरग्राउंड बिजली केबल बिछेगी। ये काम रायपुर स्मार्ट सिटी कंपनी के माध्यम से होगा।(Raipur News) सड़क के बीचोंबीच और दोनों तरफ की दुकानों के तरफ बिजली के झूलते तारों से लोगों को मुक्ति मिल जाएगी। इस दौरान सीईओ उज्जवल पोरवाल, कार्यपालन अभियंता पंकज कुमार पंचायती, उपअभियंता शुभम तिवारी उपस्थित थे। (CG Raipur News) स्मार्ट सिटी के अधिकारियों ने बताया कि जल्द काम शुरू होगा।
राजधानी में आयकर की बड़ी रेड... नगदी 20 लाख तो 50 लाख की ज्वेलरी सहित... मिले कई अह्म दस्तावेज
छत्तीसगढ़ में एक और बड़ी प्रशासनिक सर्जरी... अलंग को रायपुर, तो भीम सिंह को बिलासपुर आयुक्त की कमान... 23 आईएएस इधर से उधर
आकाश छिकारा को गरियाबंद जिला का कलेक्टर बनाया गया है और महासमुंद कलेक्टर की जिम्मेदारी प्रभात मलिक को दी गई है। इसके अलावा रानू साहू, जयप्रकाश मौर्य, शिखा राजपूत, केडी कुंजाम, सारांश मित्तर, रितेश अग्रवाल, रणबीर शर्मा और नीलेश क्षीरसागर समेत 23 आईएएस अधिकारियों की लिस्ट जारी की गई है।





