पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़.... कई नक्सलियों के मारे जाने की खबर
रायपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर और नारायणपुर जिले की सीमा के माड़ इलाके में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की खबर आ रही है। पुलिस अधीक्षक आई के एलिसेला ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। घटना की विस्तृत जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है, लेकिन पुलिस ने नक्सलियों के मारे जाने का दावा किया है।
सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार इस नक्सली मुठभेड़ में कई नक्सलियों के मारे गए। जिनकी संख्या फिलहाल सामने नहीं आई है। अभी आधिकारिक रूप से पुष्टि होनी बाकी है। बताया जा रहा है कि मौके से हथियार भी बरामद हुए हैं। फिलहाल मुठभेड़ जारी है। कोर इलाका होने के कारण जवानों से संपर्क नहीं हो पा रहा है। मुठभेड़ की सूचना पर सेकंड पार्टी मौके के लिए रवाना कर दी गई है।