Watch Video : राष्ट्रपति भवन में उषा बारले ने... छत्तीसगढ़ की संस्कृति और परंपरा का किया प्रदर्शन... वीडियो देख गर्व करेंगे आप
प्रसिद्ध पंडवानी गायिका श्रीमती उषा बारले जी को पद्मश्री अलंकरण प्राप्त करने हेतु कोटिशः शुभकामनाएं...
— BJP Chhattisgarh (@BJP4CGState) March 22, 2023
आपको मिला यह अलंकरण "छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया" की भावना को प्रबल कर रहा है। यह छत्तीसगढ़ के लिए अत्यंत गर्व क्षण है। pic.twitter.com/CUHdc21wbm
इतना ही नहीं, उषा बारले ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति और परंपरा का भान इस तरह से भी कराया। जब पद्मश्री पुरस्कार के लिए उनका नाम पुकारा गया, तो राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पास पहुंचने से पहले, उन्होंने प्रथम पंक्ति में विराजमान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को घुटनों के बल बैठ, सिर नवाकर प्रणाम किया, इसके बाद मंच की तरफ घुमकर नतमस्तक हुईं, तब जाकर उन्होंने राष्ट्रपति की तरफ अपने कदम बढ़ाए।