Big Breaking: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में भूकंप के झटके, 4.1 बताई जा रही तीव्रता
2023-03-24 11:09 AM
296
रायपुर। छत्तीसगढ़ के उत्तरी हिस्से अंबिकापुर और उसके आसपास के इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। सुबह करीब 10.30 मिनट पर यह झटका महसूस हुआ। भूकंप के झटके से घर में रखे वर्तन गिर गए। भूकंप का झटका महसूस होते ही लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल गए।
दिव्य महाराष्ट्र मंडल को मिली जानकारी के अनुसार भूकंप का केंद्र अंबिकापुर मुख्यालय से 22 किमी उत्तर पश्चिम में भटगांव के जंगल में बताया जा रहा है। भूकंप की तीव्रता 4.1 थी। अभी वहां स्थित सामान्य है।
