पेंशनरों ने विभिन्न विभागों में कर्मठता और लगन से सेवा कर क्षेत्र का गौरव बढ़ायाः जितेंद्र
रायपुर। छत्तीसगढ़ के पेंशनरों ने अलग-अलग विभागों में सेवाएं दी और अपनी कर्मठता और लगन के बूते पर पाटन अंचल का मान बढ़ाया। मैं आज आप सभी पेंशनरों के बीच आकर खुद को गौरवन्वित महसूस कर रहा हूं। उक्ताशय के विचार दुर्ग जिले के निवर्तमान भाजपा जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने जगन्नाथ स्वामी मंदिर प्रांगण अखरा पाटन में आयोजित छत्तीसगढ़ पेंशनर्स समाज के तहसील पाटन इकाई के वार्षिक सम्मेलन में कहीं।
सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने आगे कहा आप सभी के सेवाभाव को मैं वंदन करता हूँ। आप सभी का स्नेह, सहयोग एवं आशीर्वाद सदैव बना रहे यही कामना करता हूँ। आज आप सभी लाखों नागरिकों के पथ प्रदर्शक हैं,एक अत्यंत हर्ष का विषय है की पूर्व मे पेंशनर्स समाज के द्वारा डोम शेड निर्माण का मांग रखा गया था आप सभी के आशीर्वाद से मैंने मंडी बोर्ड से राशि स्वीकृत कराया है इस बार भी आप लोग के द्वारा पेंशनर्स भवन के उपर अतिरिक्त कमरा और हॉल निर्माण का माँग रखा गया है मैं आप सभी को विश्वास दिलाता हूँ की इसके लिए भी पूरा प्रयास करूंगा।
सम्मेलन के विशेष अतिथि नगर पंचायत पाटन ने युवा अध्यक्ष योगेश निक्की भाले ने कहा कि आज इस कार्यक्रम में अनुभव और उम्र में सबसे छोटा मैं ही हूँ और इस कार्यक्रम में मैं आप सभी से आशीर्वाद और मार्गदर्शन लेने आया हूँ। आप सभी ने मुझे इस कार्यक्रम का हिस्सा बनाया वह मेरा सौभाग्य हैं। आप सभी के मार्गदर्शन, सहयोग और आशीर्वाद से मैं जनता पूरे कर्मठता के साथ सेवा करुंगा। आप सभी का अनुभव हर भावी पीढ़ी के लिए खजाना हैं।
सम्मेलन की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ पेशनर्स समाज पाटन के अध्यक्ष हीरा सिंह वर्मा ने की। कार्यक्रम में प्रांताध्यक्ष छत्तीसगढ़ पेंशनर्स समाज रायपुर चेतन भारती, मुख्य न्यासी जगन्नाथ मंदिर अखरा अमरचंद वर्मा विशेष रुप से उपस्थिति थे। वार्षिक सम्मेलन में दिवंगत पेंशनर्स सेवानिवृत शिक्षक स्व. भुवन लाल वर्मा, स्व. कोमल धुरन्धर एवं अन्य दिवगंतों को श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। विभिन्न क्षेत्रों के पेंशनर्स एवं उपस्थित अतिथियों का सम्मान कार्यक्रम के माध्यम से किया गया।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ पेंशनर्स समाज पाटन तहसील के पदाधिकारी नोहर सिंह वर्मा, इंद्र कुमार वर्मा, विष्णु कुमार वर्मा, अलखराम वर्मा, टीआर. देवांगन, भास्कर सवार्नी, केपी हिरवानी, कमला सेन, बुधवंतीन ठाकुर, भागवत प्रसाद वर्मा, सीताराम वर्मा सहित अन्य पदाधिकारी व सदस्य एवं गणमान्यजन प्रमुख रुप से उपस्थित थे।