छत्तीसगढ़ में कोरोना से बुजुर्ग की मौत के बाद मचा हड़कंप... नए वेरिएंट से पहली मौत
Raipur News: देश में कोरोना के नए वरिएंट के बढ़ते मामले के बीच छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के 86 वर्षीय सोनराज गोलछा की संक्रमण से मौत हो गई है, जो शहर के आजाद चौक निवासी थे। छत्तीसगढ़ में भी नए वैरिएंट के बाद पहली मौत हुई है।
बताया जाता है कि बुजुर्ग को पहले से हाइपरटेंशन और हाई शुगर की शिकायत थी। उन्हें इलाज के लिए रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका कोविड टेस्ट पॉजिटिव पाया गया। इलाज के दौरान शनिवार को उनकी मौत हो गई। पिछले 24 घंटों में भारत में 11 लोगों की मौत हुई है. लगातार दूसरा दिन है, जब कोविड संक्रमण से मरने वालों की संख्या 10 के पार पहुंची है।
छत्तीसगढ़ में कोविड संक्रमण के एक्टिव केस 50 के पार जा चुके हैं. सोमवार को राज्य में एक और नया मामला दर्ज किया गया, जिससे कुल केस 51 हो गए। छत्तीसगढ़ में कोविड से जो पहली मौत दर्ज हुई है, वो 85 साल के एक बुजुर्ग व्यक्ति थे। राजनांदगांव के CMHO डॉ. नेतराम नवरतन ने बताया कि सोमवार को मृतक के परिवार के सभी सदस्यों के सैंपल लिए जाएंगे। साथ ही उनके संपर्क में आने वालों का भी कोविड टेस्ट किया जाएगा। फिलहाल, परिवार के किसी अन्य सदस्य में कोई लक्षण सामने नहीं आए हैं।