छत्तीसगढ़

अहिल्याबाई के नाम से जाना जाएगा कोरबा का आडिटोरियम... प्रदर्शनी में पहुंचे सीएम साय

रायपुर। संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार की संस्था दक्षिण मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (SCZCC) नागपुर द्वारा छत्तीसगढ़ के कई स्थानों पर संस्कार भारती छत्तीसगढ़ के प्रस्ताव पर दक्षिण मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र नागपुर की निदेशक आस्था कारलेकर द्वारा लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के जीवन पर आधारित 51 चित्रों की एक प्रदर्शनी निर्माण किया। इस दौरान कोरबा में आयोजित प्रदर्शनी में सीएम साय भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई के जीवन पर इतनी बड़ी प्रदर्शनी जीवन में पहली बार देख रहा हूं। इस अवसर पर कोरबा के आडिटोरियम का नाम अहिल्याबाई आडिटोरिय़म रखा गया। बतादें कि कोरबा में इस प्रदर्शनी का समापन 12 जून को हुआ।

इससे पूर्व संस्कार भारती छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में 18- 19 -20 अप्रैल 2025 को राजधानी रायपुर में एक वृहद चित्रकला कार्यशाला का आयोजन किया गया था। इस कार्यशाला में बस्तर के कोंडागांव कांकेर , राजनंदगांव, रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा, धमतरी आदि स्थानों से चित्रकला के वरिष्ठ, युवा उपाधि प्राप्त कलाकारों को आमंत्रित किया गया। तीन दिवस लगातार इन चित्रकारों ने अहिल्याबाई के संपूर्ण जीवन को बहुत सुंदर ढंग से अपने तूलिका से उकेरा। विशेष बात यह है कि इस हेतु 3.5 फीट बाई 3 फीट के  फ्रेम सहित कैनवास , उच्च स्तर के एक्रेलिक कलर एवं ब्रश के रूप में प्रमुख संसाधन दक्षिण मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र नागपुर ने उपलब्ध कराया।

रायपुर में 16 17 18 मई 2025 को आयोजित रंग संस्कार महोत्सव रायपुर में इस प्रदर्शनी का विधिवत् उद्घाटन प्रदेश के प्रसिद्ध कलाकार पद्मश्री अनुज शर्मा विधायक ने किया। लगातार तीन दिवस हजारों दर्शकों ने इस प्रदर्शनी को देखा एवं सराहा। उल्लेखनीय बात है कि महोत्सव के समापन पर प्रसिद्ध सिने कलाकार पद्मश्री मनोज जोशी मुंबई ने लोकमाता अहिल्याबाई की इस प्रदर्शनी को देखकर कहा कि मैं देश भर में शूटिंग एवं रंगमंचीय कार्यक्रमों के लिए घूमता रहता हूं परंतु कहीं भी इस प्रकार की प्रदर्शनी देखने नहीं मिली।

20 से 22 मई 2025 को यह प्रदर्शनी छत्तीसगढ़ के ऐतिहासिक नगरी रायगढ़ में आयोजित की गई। यहां पर भी तीनों दिवस हजारों दर्शकों ने प्रदर्शनी को देखकर देवी अहिल्याबाई के संघर्षमयी जीवन का परिचय प्राप्त किया। 24-25 मई को बिलासपुर में इस प्रदर्शनी का अवलोकन प्रदेश के कल्याण आश्रमों में रहने वाले 10वीं ,11वीं और 12वीं मैं पढ़ने वाले लगभग 200 आदिवासी छात्र-छात्राओं ने किया। कल्याण आश्रम के तत्वावधान में प्रतिवर्ष विशेष कोचिंग की व्यवस्था बिलासपुर में की जाती है । इसी प्रशिक्षण स्थल के विशाल सभा कक्ष में इन चित्रों को प्रदर्शित किया गया था । 25 मई को नगर के लगभग 300 गणमान्य नागरिकों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और SCZCC के निर्णय की प्रशंसा की ।

26 मई  से 2 जून 2025 तक यह प्रदर्शनी छत्तीसगढ़ की ऊर्जा नगरी कोरबा में लगाई गई। यहां राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का प्रादेशिक संघ शिक्षा वर्ग चल रहा था जिसमें 700 युवाओं ने प्रदर्शनी के माध्यम से अहिल्याबाई के जीवन को समझा और देखा। प्रदर्शनी का अवलोकन कोरबा के सैकड़ों प्रबुद्ध वर्ग एवं व्यवसायियों ने किया इसमें प्रमुख रूप से श्री लखन देवांगन वाणिज्य , उद्योग एवं श्रम मंत्री छत्तीसगढ़ शासन शामिल थे ।

दिनांक 7 8 जून 2025 को औद्योगिक नगरी भिलाई में संस्कार भारती छत्तीसगढ़ का दिवसीय नाट्य महोत्सव आयोजित किया गया था। जिसमें दोनों दिवस देवी अहिल्याबाई पर नाट्य प्रस्तुति होनी थी यहां पर भी इस प्रदर्शनी को देखने सैकड़ो की संख्या में दर्शक पहुंचे। औद्योगिक क्षेत्र भिलाई में चित्रकला के सैकड़ो कलाकार रहते हैं। अनेक वरिष्ठ चित्रकारों ने प्रदर्शनी पर अपना मत व्यक्त करते हुए कहा कि दक्षिण मध्य संस्कृतिक केंद्र नागपुर द्वारा वर्षों  से छत्तीसगढ़ में अनेक कार्यक्रम किए जाते हैं परंतु इस चित्र प्रदर्शनी के निर्माण में सहयोग करने का महती निर्णय कर संस्था ने एक बहुत उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है। संभवत भारत शासन के संस्कृति मंत्रालय अंतर्गत जितने भी सांस्कृतिक केंद्र होंगे उनमें नागपुर केंद्र पहला ऐसा केंद्र होगा जिसने अहिल्याबाई के जीवन पर इतनी बड़ी चित्र माला तैयार करने में सहयोग प्रदान किया है ।

प्रदर्शनी को तैयार करने वाले कलाकार

जीके निर्मलकर महासमुंद, कल्याणी बाटवे बिलासपुर, खुशी चौधरी रायपुर, राजेंद्र राव राऊत कोंडागांव ,अंकिता राऊत कोंडागांव ,शीतल शर्मा रायपुर, संदीप कुमार सारथी कटघोरा , चंदन कुमार बिलासपुर , हर्ष रजक बिलासपुर , ऋचा तेजस रायपुर ,अवध राम कंवर कुरुद, कामिनी साहू बिलासपुर ,आंचल यादव बिलासपुर , स्वाती देवांग पंड्या रायगढ़, मनहरण देवांगन रायपुर, सुरेंद्र कुमार मेहर रायगढ़, चित्रा देवांगन कोरबा, रोशनी साहू दुर्ग , शिवा साहू रायपुर, दीपक शर्मा रायपुर ,डॉ शशि प्रिया उपाध्याय रायपुर, मनीष शर्मा रायपुर ,रविंद्र कश्यप जांजगीर - चांपा ,मनोज श्रीवास्तव रायगढ़ ,मोना केवट बिलासपुर, निलेश कश्यप रायपुर ,पुष्तम तांडी रायपुर ,धृति राठौर रायगढ़ ,दिव्य प्रकाश साहू कुरूद ,नेहाल वैष्णव बिलासपुर, निकिता साहू रायपुर ,दिव्या चंद्रा बिलासपुर ,वंशिका मिश्रा बिलासपुर , अमृता गौरव श्रीवास्तव महासमुंद , गौरव सिंह राजनांदगांव , हरि सिंह क्षत्री कोरबा ,सिद्धार्थ सोनी रायपुर, राहुल दत्त रायपुर , शिवेंद्र सिंह कोरबा ,चंद्रशेखर देवांगन बिलासपुर ,स्नेहा यादव बिलासपुर ,अरविंद यादव रायपुर, सोनम शर्मा रायपुर, रूपाली काले बिलासपुर , भोजराज धनगर रायपुर , राकेश यादव राजनांदगांव।