छत्तीसगढ़

विधायक ने वन अधिकारियों की ली बैठक

गरियाबंद। राजिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोहित साहू शनिवार को वन विभाग परिसर स्थित ऑक्सन हॉल में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अधिकारियों की आवश्यक बैठक ली एवं विभिन्न विषयों पर चर्चा कर दिशानिर्देश दिए। उन्होंने प्राकृतिक और धार्मिक स्थलों के विकास के लिए वन विभाग के अधिकारियों के साथ एक बैठक में महत्वपूर्ण सुझावों व योजनाओं पर चर्चा की।

इस बैठक में, विधायक ने अधिकारियों को इन स्थलों के विकास के लिए योजनाएँ बनाने, प्राक्कलन तैयार करने और उन्हें लागू करने के निर्देश दिए। बैठक का मुख्य उद्देश्य इन स्थलों के आसपास के क्षेत्र का विकास करना और पर्यटन को बढ़ावा देना था।

बैठक में, विधायक ने अधिकारियों को निम्नलिखित पहलुओं पर ध्यान केंद्रित करने के लिए कहा जिसमें उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे प्राकृतिक और धार्मिक स्थलों के आसपास के क्षेत्रों को संरक्षित करें और उन्हें पर्यटन के लिए विकसित करें। इन स्थलों तक पहुंचने के लिए बेहतर सड़कों, बिजली, पानी और अन्य आवश्यक सुविधाओं का निर्माण करने के निर्देश दिए।

फिंगेश्वर,झरझरा माता मुरमुरा छुरा,घटारानी माता फुलझर छुरा,जतमाई माता कुसुमपानी छुरा,टेंगनई माता पथरी छुरा,खोपलीपाठ माता भैरा नवापारा छुरा,गिधनीपाठ माता गिधनी छुरा,चिंगरापकार वाटर फॉल बारुका छुरा,कर्राबाघिन माता, फुलझार फिंगेश्वर,बाबा कुटि मड़वाडीह फिंगेश्वर,मौलीमाता फिंगेश्वर,कचना धुर्वा, मंदिर, बारुका, गरियाबंद,कचना धुर्वा, मंदिर, परसूली छुरा रोड गरियाबंद,टेंवारी धाम खुड़सा आदि धार्मिक व पर्यटन स्थलों के विकास के लिए चर्चा हुई।