नेशनल हाइवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से 25 मवेशियों की मौत
मुख्यमंत्री साय ने बैठक में निराश्रित पशुओं की आवाजाही पर रोक लगाने के निर्देश दिए थे. बैठक में उन्होंने अधिकारियों से सड़क सुरक्षा को लेकर जानकारी ली थी. गोधन विकास से संबंधित प्रस्तावों पर चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने निराश्रित एवं लावारिस गौवंश की देखभाल, चारे की उपलब्धता और उनके पुनर्वास के लिए सुनियोजित रणनीति अपनाने की बात कही थी. उन्होंने कहा था कि हाईवे पर पशुओं की उपस्थिति केवल यातायात में बाधा नहीं, बल्कि जानलेवा दुर्घटनाओं का कारण बनती है. इस बैठक में छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष विशेषर सिंह पटेल भी मौजूद थे.