11 लाख से अधिक के चावल चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार
मुख्य आरोपी बृजेश साहू और कमलेश गुप्ता को मध्यप्रदेश के सिंगरौली और सीधी जिले से गिरफ्तार किया गया। चोरी में उपयोग किया गया ट्रक कुकदूर के पास से जब्त किया गया, वहीं रेकी में प्रयुक्त स्कॉर्पियो और 600 बोरी चावल भी बरामद किए गए हैं।पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडे के निर्देशन में, एएसपी उमेश कुमार कश्यप और निरीक्षक भास्कर शर्मा व साइबर टीम की मदद से की गई। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।