छत्तीसगढ़

अभिनेत्री व केश शिल्प बोर्ड की अध्यक्ष मोना सेन सड़क दुर्घटना में घायल, कार और बाइक में जोरदार टक्कर

कोंडागांव। केश शिल्प बोर्ड की अध्यक्ष और अभिनेत्री मोना सेन  भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गयी है। हादसा छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में हुई है। जानकारी के मुताबिक वो शोकसभा के कार्यक्रम में जा रही थी, इसी दौरान उनकी कार तेज रफ्तार बाइक से टकरा गयी। ये दुर्घटना फरसगांव NH-30 में घटी है।

केश शिल्प बोर्ड की अध्यक्ष और अभिनेत्री मोना सेन और बाइक सवार दो लोग इस हादसे में घायल हो गए हैं। घटना के बाद फरसगांव अस्पताल मोना सेन ने दोनों घायलों को अपने ही कार से पहुंचाया। मिली जानकारी के अनुसार, सड़क दुर्घटना फरसगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत मस्सू कोकोड़ा पेट्रोल पम्प के पास हुआ है। इस दौरान केश शिल्प बोर्ड की अध्यक्ष और अभिनेत्री मोना सेन की कार और एक बाइक आपस में टकरा गई।
 

मोना सेन पूर्व सासंद दिनेश कश्यप के पुत्र शोक में शामिल होने फरसागुडा जा रही थी। इसी बीच यह हादसा हुआ है। हादसे में घायल मोना सेन समेत तीन लोगों का अस्पताल में इलाज जारी है। वहीं इस दौरान उनसे मुलाकात करने धरसींवा के पूर्व विधायक और पूर्व कवर्धा विधायक अस्पताल पहुंचे हुए हैं। आपको बता दें कि मोना सेन को राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त है।