छत्तीसगढ़

एनटीपीसी सीपत प्लांट में बड़ा हादसा: मेंटेनेंस के दौरान गिरा प्लेटफार्म, 5 मजदूर घायल, एक की मौत

बिलासपुर । सीपत स्थित एनटीपीसी प्लांट में बुधवार को एक बड़ा औद्योगिक हादसा हुआ, जिसमें मेंटेनेंस के दौरान प्लेटफॉर्म के अचानक गिरने से पांच मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान इनमें से एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान श्याम साहू के रूप में हुई है, जो सीपत के पोड़ी क्षेत्र का निवासी था।
 

घटना यूनिट-5 में उस वक्त हुई जब नियमित वार्षिक मरम्मत का कार्य चल रहा था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, प्री-एयर हीटर प्लेटफॉर्म अचानक टूट गया, जिससे वहां कार्यरत मजदूर नीचे गिर पड़े। हादसे के बाद संयंत्र परिसर में अफरा-तफरी मच गई।