छत्तीसगढ़

भिलाई स्टील प्लांट में हादसा.... तेज धमाके के साथ ब्लास्ट फर्नेस का कैचर फटा

रायपुर। भिलाई स्थित सेल के सबसे बड़े स्टील प्लांट भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। ब्लास्ट फर्नेस-8 में वेस्ट कैचर अचानक फट गया, जिससे तेज धमाके के साथ भीषण आग लग गई। हादसे के बाद प्लांट परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, ब्लास्ट फर्नेस-8 से वर्तमान में प्रतिदिन करीब 9,000 टन इस्पात का उत्पादन किया जाता है। आग लगने से उत्पादन पर सीधा असर पड़ा है। इस्पात प्रबंधन ने फिलहाल वैकल्पिक व्यवस्था के तहत प्रोडक्शन जारी रखने की कोशिश शुरू कर दी है।

हादसे के बाद बीएसपी प्रबंधन ने जांच के आदेश दिए हैं। राहत वाली बात ये है है कि घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। तकनीकी विशेषज्ञों की टीम की जांच के बाद सही कारण सामने आ पाएगा।